ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने वाला संसद में बैठ सकता है लेकिन महुआ नहीं’ TMC सांसद की सदस्य रद्द होने पर बोले RJD सांसद

PATNA: पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछने के मामले में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उसको लेकर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने लोक

‘गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने वाला संसद में बैठ सकता है लेकिन महुआ नहीं’ TMC सांसद की सदस्य रद्द होने पर बोले RJD सांसद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछने के मामले में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उसको लेकर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने लोकसभा स्पीकर के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।


राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा है कि लोकसभा स्पीकर ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की मदद से टीएमसी सांसद की सदस्यता रद्द करने का जो फैसला लिया है वह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण फैसलों में से एक है। एक उद्योगपति जिसके संबंध सत्ता से बहुत निकट के हैं उसे ढंकने के लिए यह पूरी कवायद की गई है। कम से कम उन्हें महुआ की बातों को सुनना तो चाहिए था वह भी आपको गवांरा नहीं लगा। 


उन्होंने कहा कि लोकसभा ने यह संदेश दे दिया है कि गोडसे को देशभक्त बताने वाला, गांधी का हत्यारा वह संसद में बैठा है। माइनॉरिटी के खिलाफ तमाम अपशब्द बोलने वाले संसद में बैठे हैं। महिला पहलवानों ने जिन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए वे संसद में बैठे हैं लेकिन सिर्फ महुआ मोइत्रा नहीं बैठेंगी, उनका दोष सिर्फ इतना है कि एक बड़े महापुरुष को लेकर सवाल पूछने की उन्होंने हिम्मत दिखाई।