ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

तीसरे फेज की वोटिंग से पहले तेजस्वी ने बिहार की जनता से पूछे दस सवाल : पूछा- मोदी के आने से बिहार को क्या मिला?

PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार बंद होने के ठीक पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिहार की जनता से अपने सवालों का जवाब मांगा है। तेजस्वी ने जनता स

तीसरे फेज की वोटिंग से पहले तेजस्वी ने बिहार की जनता से पूछे दस सवाल : पूछा- मोदी के आने से बिहार को क्या मिला?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार बंद होने के ठीक पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिहार की जनता से अपने सवालों का जवाब मांगा है। तेजस्वी ने जनता से अपने दस सवालों का जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा है कि पिछले 10 वर्षों से मोदी सरकार को बिहार ने खूब सीटें दीं। लेकिन उसके बदले बिहार को अबतक क्या मिला? क्या स्कूल, कॉलेजों का विकास गुजरात की तरह हों गया है? 


तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने सवाल किया कि बीजेपी को बिहार के लोगों ने इतना कुछ दिया। उसके बदले बीजेपी ने बिहार को क्या दिया?  तेजस्वी यादव ने नरेंद्र मोदी की सरकार को लेकर बिहार के लोगों से सवाल पूछा है कि ''आपने मोदी जी को दो-दो बार समर्थन दिया, लेकिन बदले में आपको क्या मिला?


तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि ''आप स्वयं से यह सवाल पूछना और स्वयं को उत्तर देना कि आपने वर्ष 2014 में NDA को 40 में 33 सीटें दीं, वर्ष 2019 में NDA को 40 में से 39 सीटें दीं। लेकिन इन 10 वर्षों में आपको क्या मिला?'' जबकि बिहार में 𝟏𝟎 वर्षों से ऊपर-नीचे 𝐃𝐨𝐮𝐛𝐥𝐞 𝐄𝐧𝐠𝐣𝐧𝐞 की सरकार ही रही है। 


तेजस्वी ने कहा कि क्या इन 10 वर्षों में आपको नौकरी मिली? मोदी के आने से आपके गांवों को क्या मिला? मोदी ने 𝟏𝟎 वर्षों में आपके जिला और क्षेत्र को क्या दिया? मोदी ने क्या आपके गाँव के स्कूल को अपग्रेड किया? मोदी ने क्या आपके गाँव में हॉस्पिटल बनवाये? मोदी ने क्या आपके जिला और क्षेत्र में उद्योग लगवाया?


10 वर्षों में क्या कोई बड़ा निवेश बिहार के लाए? 𝟏𝟎 वर्षों में जितना निवेश और विकास गुजरात का हुआ उतना बिहार में क्यों नहीं हुआ? सोशल मीडिया के माध्यम से तेजस्वी यादव लगातार केंद्र और बिहार की सरकार पर निशाना साध रहे हैंं। हर बार उनके निशाने पर सरकार रहती थी, लेकिन आज तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों से ही सवाल पूछ लिया कि आपने बीजेपी के लिए इतना कुछ किया, इसके बदले में बिहार को क्या मिला?