ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

थोड़ी-थोड़ी भी पीजिएगा तो बीमार पड़िएगा, शराब से बोगस कुछ भी नहीं : नीतीश

PATNA : थोड़ी-थोड़ी पीने वाले भी बीमार पड़ जाएंगे। शराब से बोगस चीज दुनिया में और कुछ नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने आज कोरोना की चर्चा करते हुए साफ कर दिया कि इस बीमारी को दूर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : थोड़ी-थोड़ी पीने वाले भी बीमार पड़ जाएंगे। शराब से बोगस चीज दुनिया में और कुछ नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने आज कोरोना की चर्चा करते हुए साफ कर दिया कि इस बीमारी को दूर करने में अल्कोहल की कोई भूमिका नहीं है।


सीएम नीतीश कुमार ने आज साफ कर दिया कि उनकी नजर में अल्कोहल यानि शराब से बोगस चीज है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने भी इस पर मुहर लगा दी है। WHO के 2016 में पूरी दुनिया में किए गये सर्वेक्षण में बता दिया था कि शराब से क्या-क्या नुकसान होता है। इससे कितनी तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसे थोड़ी-थोड़ी पीने पर भी उतना ही नुकसान होगा जितना ज्यादा पीने से। उन्होनें प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सामने मजाकिया लहजे में कहा कि आप मेरी बात भले मत मानिए लेकिव वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेश की रिपोर्ट पर तो यकीन करिए। शराब से कोरोना को दूर करने की बातें कोरी बकवास हैं।


वहीं नीतीश कुमार से जब ये पूछा गया कि कोरोना के संदिग्धों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है कि जैसे उन्हें एड्स हो गया हो तो इस पर उन्होनें कहा कि ये सभी जगहों पर इसके लिए उपयुक्त प्रयास किया जा रहा है। वैसे पहली बार ऐसी स्थिति हुई तो कहीं-कहीं कुछ ऐसी बातें सामने आ सकती है लेकिन सरकार पूरी तरह से सजग है और इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता