ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Lalu Prasad on bpsc: ‘ऐसा नहीं होना चाहिए था, बिल्कुल गलत है’ पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले लालू प्रसाद

PATNA: पटना में बीपीएससी (BPSC) अभ्यर्थियों पर बुधवार को हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दल गर्दनीबाग में धरना पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में

Lalu Prasad on bpsc: ‘ऐसा नहीं होना चाहिए था, बिल्कुल गलत है’ पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले लालू प्रसाद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना में बीपीएससी (BPSC) अभ्यर्थियों पर बुधवार को हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दल गर्दनीबाग में धरना पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतर गए हैं और लाठीचार्ज को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच आरजेडी चीफ लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने भी पुलिस के इस एक्शन पर सवाल उठाए हैं।


दरअसल, राजधानी पटना (PATNA) में पिछले कई दिनों से धरना पर बैठे बीपीएससी (BPSC) अभ्यर्थियों के धैर्य ने बुधवार को जवाब दे दिया था। सरकार की तरफ से उनकी मांगों को अनसुना किए जाने के बाद अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे गए थे, जहां पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी बुरी तरह से घायल हो गए थे।


70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पिछले 10 दिन से गर्दनीबाद में आमरण अनशन पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों को पुलिस ने जानवरों की तरह पीटा। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों को भी नहीं बख्शा गया और उनके ऊपर भी लाठियां बरसाई गईँ। अब इस मामले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने ज्यादा कुछ तो नहीं कहा लेकिन इतना जरूर बोले कि ऐसा नहीं होना चाहिए था, यह बिल्कुल गलत हुआ है।


उधर, पटना में बीपीएससी(BPSC) अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर जिला प्रशासन की सफाई आई है। डीएम चंद्रशेखर सिंह(Patna DM Chandrashekhar Singh) ने कहा है कि छात्रों को उकसाने की कोशिश हो रही। इसके पीछे जिन लोगों की संलिप्तता है, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कुछ कोचिंग संस्थान के नाम बताए हैं, जो छात्रों को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। कई कोचिंग संस्थानों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।