ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ठेले पर है बिहार का हेल्थ सिस्टम, तेजस्वी का सरकार पर कार्टून अटैक

PATNA : कोरोना काल में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव नीतीश सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते और अब उन्ह

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव नीतीश सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते और अब उन्होंने कार्टून अटैक के जरिए नीतीश शासन में स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत बताई है। 


तेजस्वी यादव ने एक कार्टून वाली तस्वीर ट्वीट करते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। इस धराशाई हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण बिहार में लाखों लोग का जीवन खतरे में पड़ चुका है। 15 साल से मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार और उनके सहयोगी उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने क्या किया इस पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। 


तेजस्वी यादव ने जो कार्टून ट्विटर पर शेयर की है उसमें बिहार की स्वास्थ्य सेवा के एंबुलेंस को ठेले पर दिखाया गया है। जान बचाने के लिए कोई एंबुलेंस को पुकार रहा है और ठेलेवाला एंबुलेंस को रखकर ठेल रहा है।

टैग्स