ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

हथिया नक्षत्र के बहाने ड्रैनेज सिस्टम की खामी कब तक छिपाएंगे नीतीश? तेजस्वी पटना को नरक बनाने के लिए बीजेपी पर भी बरसे

PATNA : पटना की 80 फ़ीसदी आबादी पानी में डूबी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे प्राकृतिक आपदा बताते हुए लोगों को हालात से निपटने के लिए धैर्य रखने को कहा है। रविवार को अधिक

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना की 80 फ़ीसदी आबादी पानी में डूबी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे प्राकृतिक आपदा बताते हुए लोगों को हालात से निपटने के लिए धैर्य रखने को कहा है। रविवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि 'हथिया नक्षत्र' के कारण सूबे में भारी बारिश हो रही है, आपदा की इस स्थिति से सबको मिलकर निपटना होगा। सीएम नीतीश के इसी बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घेराबंदी शुरू कर दी है। 

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश से पूछा है कि वह हथिया नक्षत्र का बहाना बनाकर आखिर कब तक राजधानी पटना में ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की खामी छिपाते रहेंगे? 14 साल के कुशासन के बाद भी शर्म नहीं आना हैरत भरा है। 

तेजस्वी यादव ने पटना की बदहाली के लिए बीजेपी को ज्यादा जिम्मेदार ठहराया है। तेजस्वी ने कहा है कि पटना में मेयर बीजेपी से जुड़ी हुई हैं। पटना के 5 विधानसभा क्षेत्रों से बीजेपी के विधायक हैं और बीजेपी के दो लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसद पटना से आते हैं। उसके बावजूद राजधानी का यह हाल है। तेजस्वी ने कहा है कि संभव है कि नीतीश कुमार और उनके डिप्टी सीएम सुशील मोदी मौजूदा हालात के लिए मुगल शासकों, नेहरू या फिर लालू शासन को जिम्मेदार ठहरा दें।

टैग्स