ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

तेजस्वी यादव ने पिछली सरकार की खोल दी पोल, बोले मोदी के मंत्री ... क्या बताएंगे अपराधियों को कौन देता है संरक्षण...

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बढी सरगर्मी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 17 महीने के दौरान किए गए कामों को लेकर वर्तमान राज्य सरकार पर फिर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने मुख्य

तेजस्वी यादव ने पिछली सरकार की खोल दी पोल, बोले मोदी के मंत्री ... क्या बताएंगे अपराधियों को कौन देता है संरक्षण...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बढी सरगर्मी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 17 महीने के दौरान किए गए कामों को लेकर वर्तमान राज्य सरकार पर फिर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या अन्य किसी का नाम लिए बिना उन्होंने सरकार को पुराने ख्यालात का बताया है। इसके बाद अब इस मामले में मोदी कैबिनेट के मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार किया है। 


नित्यानंद राय ने कहा है कि- तेजस्वी के कारनामों को बिहार नहीं जानता है क्या? तेजस्वी के अत्याचार को कौन नहीं जानता है? यह लोग नफरत की राजनीति करने वाले हैं अपने परिवार के लिए गरीबों के खून चूसने वाले लोग हैं। हमेशा अपराधिक लोगों को संरक्षण देने वाले तेजस्वी यादव क्या ही बोलेंगे उनके पास बोलने के लिए रह ही क्या गया है? क्या वह यह बताएंगे कि 17 महीनों में अपराधिक लोगों को संरक्षण कौन देता था ? 


इसके आगे उन्होंने कहा कि -17 महीने का क्या कुछ जारी करेंगे। उनको यह बताना चाहिए 17 महीने के कार्यकाल में विधि व्यवस्था बाधित रही है उनके कारण लोगों में गुस्सा बढ़ा है। अपराधियों के संरक्षण देने और अपराध बढ़ने के कारण ही तो नीतीश जी उनसे तबाह थे और एनडीए के साथ आ गए। नीतीश कुमार बिहार का विकास चाहते थे और ये लोग होने नहीं दे रहे थे ,इसी वजह से तो वो अलग हुए न यह बात वो बताएंगे? इसिलए उनकी बातों का कोई महत्त्व नहीं रह जाता है, वो लोग बस परिवार का विकास करना जानते हैं बाकी देश और बिहार की जनता का कैसे विकास हो यह मोदी और नीतीश कुमार ही सोच सकते हैं। 


इसके अलावा जब इनके एनडीए में चिराग पासवान की नाराजगी को लेकर सवाल किया गया तो इन्होंने साफ़ -साफ़ शब्दों में कहा की एक बात अच्छी तरह से समझ लें की कहीं कोई नाराज नहीं है। हमलोग सभी लोग साथ हैं और आगे भी मजबूती से साथ रहेंगे। इसके बाद बात रही कि सीटों का बंटवारा का तो वो काम हमलोग आसानी से कर लेंगे इसमें कहीं से ओई समस्या नहीं होगी।