ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

तेजस्वी के कायल हुए बाबा रामदेव, कहा - जिस तरह से बिहार में..., हमने नीतीश-लालू को भी सिखाया

PATNA : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के योग गुरु बाबा रामदेव भी फैन हो गए हैं। उन्होंने अपने बयान में यह भी साफ कह दिया है कि इसे पक्ष-विपक्ष के साथ जोड़कर न देखा जाए।

तेजस्वी के कायल हुए बाबा रामदेव, कहा - जिस तरह से बिहार में..., हमने नीतीश-लालू को भी सिखाया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के योग गुरु बाबा रामदेव भी फैन हो गए हैं। उन्होंने अपने बयान में यह भी साफ कह दिया है कि इसे पक्ष-विपक्ष के साथ जोड़कर न देखा जाए। उन्होंने अपने इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया है। दरअसल बाबा रामदेव ने एक टीवी चैनल से बातचीत में तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ कर दी है। इसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने बयान में कहा है, "आज कल तेजस्वी सही योग कर रहा है।  मुझे पक्ष-विपक्ष नहीं… निष्पक्ष रखना। मैं ना किसी की निंदा करने आया हूं, ना स्तुति करने आया हूं। तेजस्वी जिस तरह से बिहार में निकला है, लाखों लोग उस लड़के को सुनने आ रहे हैं। मैं तो यह चाहता हूं... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कहते हैं कि सत्ता पक्ष के साथ खुद विपक्ष भी मजबूत रहना चाहिए।"


वहीं, योगगुरु बाबा रामदेव ने बिहार की राजनीति पर भी बयान दिया। बाबा रामदेव ने कहा कि हमने लालू यादव और नीतीश कुमार सबको योग करना सिखाया है। उन्होंने कहा कि योग सबको करना चाहिए। लालू यादव भी योग करते लेकिन बीच-बीच में थोड़ा गलत योग करने लगे। बाबा रामदेव ने कहा कि लेकिन आजकल तेजस्वी यादव सही योग कर रहा है। 


बिहार में महागठबंधन की सरकार बदल जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार एनडीए के साथ चले गए हैं। तेजस्वी यादव का कहना है कि जो काम 17 साल में नहीं हुआ है वह 17 महीनों में उन्होंने कर दिखाया है। सरकार जाने के बाद अब वह लोगों के बीच जा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने जनविश्वास यात्रा की शुरुआत की है. मुजफ्फरपुर से यात्रा शुरू हुई है। तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में रैली होगी. तेजस्वी ने कहा है कि वह लोगों का विश्वास जीतने के लिए यात्रा पर निकले हैं। 


उधर, तेजस्वी यादव की यात्रा में काफी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और लोग पहुंच रहे हैं. जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसमें यह सब दिख रहा है। इसी को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वह तेजस्वी यादव की यात्रा और इसमें होने वाली भीड़ को देखकर उनके फैन हो गए।