ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजप्रताप ने पटना में मनायी जन्माष्टमी, दिल्ली से साथ जुड़ गए लालू

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव कृष्ण भक्त हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर तेज प्रताप यादव ने अपने आवास में जन्माष्टमी पूजा का आयोजन

तेजप्रताप ने पटना में मनायी जन्माष्टमी, दिल्ली से साथ जुड़ गए लालू
Editor
3 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव कृष्ण भक्त हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर तेज प्रताप यादव ने अपने आवास में जन्माष्टमी पूजा का आयोजन तेज प्रताप के आवास पर बड़े धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। खास बात यह रही कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर तेज प्रताप यादव को अपने पिता लालू प्रसाद यादव का साथ मिला। लालू यादव तेजप्रताप के साथ वीडियो कॉल पर जुड़े और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा देखी। 


दरअसल अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ बयानबाजी को लेकर तेज प्रताप यादव इन दिनों सुर्खियों में चल रहे हैं। तेज प्रताप यादव के तेवर पार्टी से लेकर परिवार तक में बगावती नजर आये हैं लेकिन इसके बावजूद उनके पिता लालू प्रसाद यादव हर मौके पर बड़े बेटे का साथ देते नजर आए हैं। तेज प्रताप यादव पिछले दिनों अपने पिता लालू यादव से दिल्ली में मुलाकात कर वापस आये तो प्रदेश कार्यालय पहुंचकर लालू प्रसाद यादव के चेंबर में ही अपना दरबार सजाया था और अब श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर तेज प्रताप को लालू यादव ने ना केवल बधाई दी बल्कि वीडियो कॉल के जरिए पूजा भी देखी। 



स्टैंड रोड स्थित तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर जन्माष्टमी पूजा का आयोजन किया गया था। रात 12 बजे जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ, तब तक के तेज प्रताप साधु-संतों के साथ भजन कीर्तन और पूजा करते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में तेज प्रताप के समर्थक भी वहां मौजूद रहे। तेज प्रताप यादव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सबको बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव देर रात तक नहीं जगते। डॉक्टरों ने उन्हें 9 बजे तक सो जाने की सलाह दी है लिहाजा उन्होंने पहले ही वीडियो कॉल पर जुड़ कर भगवान के दर्शन किए और सब को बधाई दी। तेज प्रताप ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव के आशीर्वाद से आज वह सबकुछ हैं। पिता लालू यादव उनके आदर्श हैं और उन्हीं के कहे मुताबिक वह चलते हैं। तेज प्रताप ने कहा कि वह अपने पिता को बताए बगैर कोई काम नहीं करते।

टैग्स