ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Tejaswi Yadav: ‘मात्र 17 महीने के अल्प कार्यकाल में हमने..’ तेजस्वी ने फिर लिया बिहार में लाखों शिक्षकों की नियुक्ति का क्रेडिट

PATNA: बिहार में लाखों शिक्षकों की नियुक्त के बाद उसका क्रेडिट लेने की होड़ सत्ताधारी दलों और विपक्ष के बीच मची रहती है। आए दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यह दावा करते रहते हैं कि

Tejaswi Yadav: ‘मात्र 17 महीने के अल्प कार्यकाल में हमने..’ तेजस्वी ने फिर लिया बिहार में लाखों शिक्षकों की नियुक्ति का क्रेडिट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में लाखों शिक्षकों की नियुक्त के बाद उसका क्रेडिट लेने की होड़ सत्ताधारी दलों और विपक्ष के बीच मची रहती है। आए दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यह दावा करते रहते हैं कि उनकी ही बदौलत बिहार में इतने बड़े पैमाने पर लोगों को सरकारी नौकरी मिली हालांकि जेडीयू और बीजेपी का कहना है कि बिना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ये सब संभव नहीं हो सकता था। अब एक बार फिर से तेजस्वी ने लाखों नियुक्तियों का क्रेडिट खुद लिया है।


हेड टीचर का रिजल्ट आने के बाद तेजस्वी यादव ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रधान शिक्षक परीक्षा में सफल होने वाले सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं। देश के इतिहास में प्रथम बार हमने विगत वर्ष आज ही के दिन 2 नवंबर 2023 की ऐतिहासिक तारीख़ को रिकॉर्ड बनाते हुए गांधी मैदान से एक राज्य में, एक दिन में, एक विभाग में, एक साथ 1 लाख 20 हज़ार 336 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे”।


तेजस्वी आगे लिखते हैं, “अगस्त 2022 में सरकार में आने के बाद हमने मात्र 17 महीनों में 5 लाख नियुक्तियाँ की तथा विभिन्न विभागों में 3 लाख से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन करवायी। हमारी पहल, प्रयत्न व प्रेरणा से प्रथम बार बिहार में नौकरी मिलने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम किए जाने लगे जिसका अनुसरण भारत सरकार ने भी करना प्रारंभ किया। हमने 17 महीनों के अल्प कार्यकाल में युवा जोश, नयी सोच, नई दृष्टि और नए विजन के साथ नौकरी-रोजगार प्रदान करने एवं नियुक्ति प्रक्रिया के जो मापदंड स्थापित किए उससे लाखों अभ्यर्थी लाभान्वित होते रहेंगे”।