ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नए साल के पहले दिन ही तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, बधाई देने पहुंचे मंत्रियों-विधायकों से बनाई दूरी; लालू कर रहे मुलाकात

PATNA: साल 2024 के पहले दिन राबड़ी आवास पर बधाई देने वालों को सुबह से ही जमावड़ा लगा हुआ है। बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नए साल की बझाई देने के लिए राबड़ी आवास पहु

नए साल के पहले दिन ही तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, बधाई देने पहुंचे मंत्रियों-विधायकों से बनाई दूरी; लालू कर रहे मुलाकात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: साल 2024 के पहले दिन राबड़ी आवास पर बधाई देने वालों को सुबह से ही जमावड़ा लगा हुआ है। बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नए साल की बझाई देने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हैं हालांकि इसी बीच खबर आ रही है कि तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ गई है और उन्होंने बधाई देने पहुंचे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से दूरी बना ली है। हालांकि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सभी से मुलाकात कर रहे हैं।


दरअसल, राबड़ी आवास पर सुबह से ही राजद समर्थकों का जुटान हो रहा है। लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी तेजस्वी यादव उनसे मिलने बाहर नहीं निकले। राबड़ी आवास में सुबह में भी लालू यादव ने ही कुछ देर तक मिलने वाले लोगों से मुलाक़ात की और फिर शाम में भी लालू यादव ही आगंतुकों से मुलाकात कर रहे हैं जबकि तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी लोगों से मुलाकात नहीं कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने विधायकों और मंत्रियों से भी दूरी बना ली है।


राबड़ी आवास में मुलाकात के लिए पहुंचे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को तेजस्वी से नहीं मिलने पर निराशा हुई है। उनका कहना है कि भीतर बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव को ठंड लग गई है और उन्हें बुखार हो गया है। तेजस्वी यादव से मिलने वालों को बताया जा रहा है कि उनकी तबूयत रात से ही ख़राब है उनको बुखार है इसी वजह से वे बाहर आकर लोगों से नहीं मिल रहे है हालांकि सुबह से ही लालू प्रसाद सभी लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता