ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Tejaswi Attack On CM Nitish: आत्ममंथन कीजिए, गरीब राज्य के अरबों रुपए बर्बाद करना जायज है? तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से सरकारी पैसों की फिजुलखर्ची के मुद्दे पर खूब सियासत हो रही है। विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनता के पैसों को बर्बाद करने का आरोप लगा रहा है।

Tejaswi Attack On CM Nitish: आत्ममंथन कीजिए, गरीब राज्य के अरबों रुपए बर्बाद करना जायज है? तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से सरकारी पैसों की फिजुलखर्ची के मुद्दे पर खूब सियासत हो रही है। विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनता के पैसों को बर्बाद करने का आरोप लगा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तो फिजुलखर्ची का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा में होने वाले खर्च को लेकर तेजस्वी यादव हमलावर बने हुए थे। तेजस्वी आरोप लगा रहे थे कि नीतीश कुमार सरकारी खजाने के पैसों को अपनी चुनावी यात्रा में अरबों रुपए खर्च करने वाले हैं। उन्होंने सीएम की महिला संवाद यात्रा को जेडीयू का कार्यक्रम करार दिया था और अब उन्हें एक नया मुद्दा मिल गया है।


इस बार तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वह विज्ञापन के नाम पर राज्य के खजाने का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। तेजस्वी ने कुछ अखबारों की तस्वीर एक्स पर शेयर की है, जिसमें सरकार की तरफ से सरकारी कार्यक्रमों के फूल पेज विज्ञापन दिए गए हैं। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूछा है कि गरीब राज्य का अरबों रुपए बर्बाद करना कहां तक जायज़ है?


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “पूर्णत: अपनी विश्वसनीयता,पहचान,साख और सिद्धांत खो चुके श्री नीतीश कुमार गरीब एवं पिछड़े राज्य बिहार की जनता की गाढ़ी कमाई का हजारों करोड़ रुपए नॉन-स्टॉप विज्ञापनों में बहा रहे है। कुछ दिन पूर्व तक प्रधानमंत्री श्री मोदी और अमित शाह जी के बारे में सरकारी कार्यक्रमों में मीडिया को बोलते थे कि, “ऊ लोग कुछ काम करता है जी, खाली अख़बार में फोटो चमकाता है।” 


तेजस्वी ने आगे लिखा, "अब इनके बारे में कोई क्या कहे? मा॰ मुख्यमंत्री जी, अगर स्वयं की सोच शक्ति शेष है तो आत्ममंथन और चिंतन किजीए कि गरीब राज्य का अरबों रुपए ऐसे बर्बाद करना क्या जायज़ है?”


Tejaswi Attack On CM Nitish: आत्ममंथन कीजिए, गरीब राज्य के अरबों रुपए बर्बाद करना जायज है? तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला