ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

‘समानता-सौहार्द के लिए अति हानिकारक और खतरनाक है NDA’ BJP विधायक का वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमला

PATNA: सोशल मीडिया के जरिए तेजस्वी लगातार बीजेपी और एनडीए पर हमलावर बने हुए हैं। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सत्ताधारी दल को घेरने की कोशिश की है। नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी सांसद के

‘समानता-सौहार्द के लिए अति हानिकारक और खतरनाक है NDA’ BJP विधायक का वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सोशल मीडिया के जरिए तेजस्वी लगातार बीजेपी और एनडीए पर हमलावर बने हुए हैं। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सत्ताधारी दल को घेरने की कोशिश की है। नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी सांसद के विधायक बेटे का वीडियो शेयर कर एनडीए को समानता और सौहार्द के लिए खतरनाक बताया है।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “देशवासियों के लिए जहर उगल रहा यह व्यक्ति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रिय वरिष्ठ सहयोगी BJP सांसद नारायण राणे का बेटा बीजेपी MLA है। यह बीजेपी MLA संविधान और कानून को धत्ता बता मस्जिदों में घुस कर काटने-मारने की धमकी दे रहा है”।


उन्होंने लिखा, “खाड़ी देशों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सजदा करते है, मस्जिदों में घूमते है। विदेशों में गांधी और बुद्ध की बात करते है लेकिन अपने ही देश में हिंसा करने तथा बीजेपी शासित राज्यों में अपने ही लोगों को काटने-मारने की धमकी देने वालों को प्रश्रय, श्रेय और प्रेय देते है। क्या यह प्रधानमंत्री जी का दोहरा मापदंड नहीं है? क्या प्रधानमंत्री जी इसे दिल से माफ करेंगे या फिर बीजेपी का टिकट देकर उसे पुरस्कृत करेंगे?”


तेजस्वी ने आगे लिखा, “एक ओर BJP अपने संगठन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समाज में नफ़रत फैला मुसलमानों को टारगेट करती है वहीं दूसरी ओर BJP/ RSS अपने संपोषित एजेंटों के मार्फ़त भ्रम फैलाने तथा विभाजन करने का कुचक्र रचती है। BJP के नेतृत्व में केंद्र की NDA सरकार देश, संविधान, समानता और सौहार्द के लिए अति हानिकारक व खतरनाक है”।