ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी यादव बनें मुख्यमंत्री!, BJP बोली- नीतीश से नहीं संभल रही सीएम की कुर्सी

PATNA: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही आरजेडी के नेता डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की जल्दबाजी में हैं। सीएम के तौर पर तेजस्वी का ताजप

तेजस्वी यादव बनें मुख्यमंत्री!, BJP बोली- नीतीश से नहीं संभल रही सीएम की कुर्सी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही आरजेडी के नेता डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की जल्दबाजी में हैं। सीएम के तौर पर तेजस्वी का ताजपोशी को लेकर आरजेडी नेता लगातार दावा करते रहे हैं। आज सदन के बाहर आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि तेजस्वी की ताजपोशी में नीतीश सबसे बड़े बाधक बने हुए हैं और नीतीश के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ते ही तेजस्वी बिहार के सीएम बन जाएंगे। आरजेडी नेताओं के बाद अब बीजेपी भी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं। बीजेपी के नेता लगातार नीतीश कुमार से पूछ रहे हैं कि तेजस्वी की ताजपोशी कब करने जा रहे हैं।


दरअसल, बिहार में बीजेपी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। बीजेपी का मानना है कि तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बना देंगे क्योंकि तेजस्वी युवा हैं और नीतीश कुमार को उन्हें जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। बिहार विधान परिषद के अंदर जब सदन में सवाल उठता है तो तेजस्वी यादव सरकार की तरफ से जवाब देते हैं, बीजेपी के नेता तेजस्वी यादव से ही आजकल उलझते हैं। बिहार विधान परिषद के अंदर सरकार के तरफ से तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी को जवाब दे रहे हैं जिससे कि बीजेपी के विधायक नीतीश कुमार को कोसने की जगह तेजस्वी यादव को ही निशाने पर ले रहे हैं।


बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार को चाहिए कि वे जल्द से जल्द तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दें। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते बीजेपी सदन के अंदर मजबूती के साथ जनता के सवालों को सरकार के समक्ष रख रही है लेकिन सरकार के मंत्री सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या सदन के अंदर मुख्यमंत्री केवल यह सवाल सुनना चाहते हैं कि तेजस्वी को सीएम कब बना रहे हैं। 


नवल किशोर यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनाने के पहले दोनों दलों के बीच जो डील हुई थी उसको लेकर दोनों दलों के बीच हर रोज सिर फुट्टौवल हो रहा है। नीतीश कुमार कहते हैं कि बीजेपी वालों ने उनको जबरदस्ती सीएम बना दिया था, तो नीतीश कुमार को चाहिए कि मुख्यमंत्री का भारी पद अपने सिर से उतारकर तेजस्वी यादव को दे देना चाहिए। तेजस्वी यादव युवा हैं वे भारी चीज को आराम से उठा लेंगे। हालांकि उन्होंने  यह भी कहा कि बीजेपी के चाहने और नहीं चाहने से कुछ नहीं होगा। नीतीश कुमार चाहेंगे तो तेजत्वी यादव बिहार के सीएम बन जाएंगे।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता