ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘जितना पीएम पर ध्यान दे रहे, उतना अपने उम्मीदवारों पर देते तो जमानत बच जाती’ चिराग का तेजस्वी पर तंज

PATNA: लोकसभा चुनाव के बीच पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर वार और पलटवार कर रहे हैं। तेजस्वी यादव लगाचार यह दावा कर रहे हैं कि केंद्र की सत्ता से एनडीए की विदाई तय है और देश में

‘जितना पीएम पर ध्यान दे रहे, उतना अपने उम्मीदवारों पर देते तो जमानत बच जाती’ चिराग का तेजस्वी पर तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के बीच पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर वार और पलटवार कर रहे हैं। तेजस्वी यादव लगाचार यह दावा कर रहे हैं कि केंद्र की सत्ता से एनडीए की विदाई तय है और देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। तेजस्वी के इस दावे पर लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने तंज किया है।


चिराग पासवान ने कहा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसमें कहीं कोई शक नहीं है। विपक्ष के नेता जितना ध्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देते हैं अगर उतना ध्यान अपने उम्मीदवारों पर दिया होता तो शायद जमानत जब्त होने से बच जाती। व्यर्थ की बातों को मुद्दा बनाने में जितना समय खर्च करते हैं, अगर बिहार के लोगों को चिंता कर लेंगे और उनसे जुड़े विषय उठा लेंगे तो संभवतः इनके प्रत्याशियों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर जरूर हो जाएगा।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर चरण के चुनाव में बिहार आ रहे हैं। 12 मई को आ रहे हैं, यहां रूकेंगे भी और फिर 13 मई को उनका कार्यक्रम होगा लेकिन विपक्षी गठबंधन के जितने राष्ट्रीय नेता हैं वह लोग कहां हैं। क्या उनके लिए बिहार और बिहारी कोई मायने नहीं रखता है। कांग्रेस के कितने बड़े नेता हैं जो बिहार आए लेकिन प्रधानमंत्री होने के बावजूद नरेंद्र मोदी इतना समय बिहार और बिहारियों को दे रहे हैं। यह बिहारियों के प्रति उनकी चिंता को जाहिर करता है।