ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेजस्वी ने नीतीश को बताया अपराधियों को सबसे बड़ा संरक्षक, JDU सांसद के घर से कुख्यात की गिरफ्तारी पर बोला हमला

PATNA : नेता प्रतिपक्ष एक तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को अपराधियों का सबसे बड़ा संरक्षक बताया है। अजय मंडल के घर से

तेजस्वी ने नीतीश को बताया अपराधियों को सबसे बड़ा संरक्षक, JDU सांसद के घर से कुख्यात की गिरफ्तारी पर बोला हमला
Editor
4 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष एक तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को अपराधियों का सबसे बड़ा संरक्षक बताया है। अजय मंडल के घर से कुख्यात की गिरफ्तारी होने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए जोरदार सियासी वार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार के सांसद कांट्रैक्ट किलर और दुर्दांत हत्यारों को अपने आवास में छिपा कर रखते है। पकड़े जाने पर कहते है ये अपराधी ही मेरे भगवान है। बिहार में अपराधियों के सबसे बड़े संरक्षक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे है। मजाल कोई उनसे इस पर सवाल करें?


आपको बता दें कि भागलपुर से जदयू के सांसद अजय मंडल के घर के सामने से कुख्यात अपराधी कपिल यादव की गिरफ्तारी हुई थी। कपिल यादव की गिरफ्तारी के बाद जेडीयू सांसद ने कहा था कि उनके घर आया हुआ कोई भी व्यक्ति भगवान की तरह है, भले ही वह अपराधी क्यों ना हो। कपिल यादव कई अपराधिक मामलों में आरोपी है। पिछले दिनों भागलपुर के ही बरारी थाना इलाके में फायरिंग की एक घटना में पुलिस को उसकी तलाश थी और वह फरार चल रहा था। पुलिस ने कपिल यादव को सांसद अजय मंडल के घर के दरवाजे से अरेस्ट किया। 



कुख्यात अपराधी और कांट्रेक्ट किलर कपिल यादव की तलाश पुलिस को लंबे अरसे से थी लेकिन खुद पुलिस को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी गिरफ्तारी सांसद के ठिकाने से होगी। शुक्रवार की सुबह तकरीबन 9 बजे जेडीयू सांसद अजय मंडल के घोघा स्थित आवास के बाहर से कपिल यादव को गिरफ्तार किया गया। कपिल यादव कई मामलों में फरार चल रहा था। वह सांसद अजय मंडल से मुलाकात करने पहुंचा था और जैसे ही उनके घर से बाहर निकला वैसे ही पुलिस ने सांसद के दरवाजे से ही उसे दबोच लिया। कुख्यात कपिल यादव ने 11 जून की रात बरारी थाना इलाके में हनी साह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस को इस मामले में भी उसकी तलाश थी। जिस बाइक पर सवार होकर कपिल यादव सांसद अजय मंडल से मिलने पहुंचा था उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद जेडीयू सांसद ने कहा था कि उन्हें मालूम नही था कपिल यादव कोई बड़ा अपराधी है। कपिल यादव की गिरफ्तारी के बाद जेडीयू सांसद ने कहा कि अगर कोई मेरे घर मिलने आता है तो वह मेरे लिए भगवान की तरह है। अजय मंडल ने कहा है कि उनके घर आया अपराधी भी भगवान है इसलिए वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकते। अब इस मामले को लेकर तेजस्वी नीतीश कुमार पर हमलवार हो गए हैं।