ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

तेजस्वी ने इशारों में दे दी सीएम नीतीश को बड़ी नसीहत, क्रिकेट के जरिए पढ़ाया टीम यूनिटी का पाठ

PATNA: बिहार की सियासत में जेडीयू और आरजेडी के रिश्तों के बीच कड़वाहट के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि लालू-तेजस्वी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच किसी बात को लेकर नारा

तेजस्वी ने इशारों में दे दी सीएम नीतीश को बड़ी नसीहत, क्रिकेट के जरिए पढ़ाया टीम यूनिटी का पाठ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में जेडीयू और आरजेडी के रिश्तों के बीच कड़वाहट के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि लालू-तेजस्वी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही है। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश किसी भी वक्त लालू को गच्चा दे सकते हैं। इसी बीच तेजस्वी यादव ने इशारों ही इशारों में सीएम नीतीश को बड़ी नसीहत दे दी है।


दरअसल, तेजस्वी यादव पटना के ऊर्जा पार्क में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बल्ले पर हाथ आजमाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। तेजस्वी ने बिहार में खेलों के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए यह भी एलान किया कि आने वाले समय में बिहार में आईपीएल और इंटरनेशनल मैच आयोजित किए जाएंगे।


इस दौरान मीडियाकर्मियों ने जब तेजस्वी से पूछा कि सियासी पीच पर छक्का लगेगा क्या? इस सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। जनता ने जिस विस्वास के साथ हमें चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश हमलोग कर रहे हैं। बिहार में हमलोगों ने विश्व रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। दो लाख से भी अधिक शिक्षकों को हमलोगों ने नौकरी दिया है। हर क्षेत्र में हमलोग लगातार काम कर रहे हैं।


तेजस्वी ने आगे कहा कि महागठबंधन बहुत ही मजबूती के साथ बिहार की जनता के साथ खड़ा है। यहां किसी इफ और बट का चांस नहीं है और खासकर बीजेपी का तो कोई स्कोप ही नहीं है। जैसे क्रिकेट में छक्का लगाया वैसे ही राजनीति में लगाएंगें क्या? इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने इशारों-इशारों में अपनी बात कह दी। तेजस्वी ने कहा कि हम तो टीम में विश्वास करते हैं..एक आदमी छक्का लगाए और उधर से विकेट गिरता जाए तो वह अच्छी बात नहीं होती है। हमलोग टीम और टीम यूनिटी पर विश्वास करते हैं।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता