ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘सावधान.. आप NDA सरकार वाले बिहार में हैं’ तेजस्वी ने फिर जारी की चार दिनों की क्राईम लिस्ट, NDA सरकार को घेरा

PATNA: बिहार में पुलों के गिरने और अपराध को लेकर डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार हमलावर बने हुए हैं। तेजस्वी सोशल मीडिया के जरिए हर दिन स

‘सावधान.. आप NDA सरकार वाले बिहार में हैं’ तेजस्वी ने फिर जारी की चार दिनों की क्राईम लिस्ट, NDA सरकार को घेरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में पुलों के गिरने और अपराध को लेकर डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार हमलावर बने हुए हैं। तेजस्वी सोशल मीडिया के जरिए हर दिन सरकार पर हमले बोल रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार के खिलाफ हमला बोला है।


तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, “आज 7 जुलाई 2024 रविवार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को विगत 3-4 दिनों में NDA के महा मंगलराज में घटित अपराधियों द्वारा बेख़ौफ़ गोली चला मानव हत्याएं करने वाली घटनाओं का दुःखद विवरण इस प्रकार है”।


उन्होंने आगे लिखा, “BJP के जिम्मेवार, सुसंस्कारित व शास्त्रीय नेताओं के अनुसार डबल इंजन पावर्ड NDA सरकार के महा मंगलराज में रक्तरंजित इन मंगलमय घटनाओं का जिक्र करना भी निर्मम अपराध की श्रेणी में आता है। वीडियो में 3-4 दिनों का मंगल है”।


इससे पहले शनिवार को भी तेजस्वी यादव ने एक्स पर पिछले तीन-चार दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुए अपराध की 41 घटनाओं का जिक्र कर सरकार पर हमला बोला था। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा था कि, "पेश है अवतारी प्रधानमंत्री एवं कुर्सीधारी मुख्यमंत्री की बिहारवासियों के लिए अर्जित विगत 3-4 दिनों की मंगलकारी विघ्नहारी चमत्कारी उपकारी और गुणकारी उपलब्धियां".