ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘तेजस्वी ने ऐसा पानी पिलाया कि पीएम को भी...’ सम्राट पर रोहिणी का पलटवार, अश्विनी चौबे को दे दिया खुला ऑफर

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के बीच बयानबाजियों का दौर जारी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा था कि वे क्रिकेट

‘तेजस्वी ने ऐसा पानी पिलाया कि पीएम को भी...’ सम्राट पर रोहिणी का पलटवार, अश्विनी चौबे को दे दिया खुला ऑफर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के बीच बयानबाजियों का दौर जारी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा था कि वे क्रिकेट के मैदान में खिलाड़ियों को पानी पिलाया करते थे। सम्राट के इस बयान पर लालू की बेटी रोहिणी ने पलटवार किया है। इसके साथ ही साथ रोहिणी आचार्य ने बक्सर से बीजेपी के निवर्तमान सांसद अश्विनी चौबे को खुला ऑफर दे दिया है।


दरअसल, बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। सारण से महागठबंधन की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य लगातार लोगों से मुलाकात कर उन्हें अपने पक्ष में गोलबंद कर रही है। मंगलवार को चुनाव प्रचार में जाने से पहले रोहिणी ने बीजेपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला।


चुनावी प्रचार के लिए राबड़ी आवास से सारण रवाना होने से पहले रोहिणी ने कहा कि सारण में मां-बहनों का भरपूर प्यार और स्नेह मिल रहा है। कड़ी धूप में भी महिलाएं और अन्य मतदाता उनका इंतजार करते हैं। उन्होंने सारण की जनता से अपील की है कि वे अपना सहयोग दें और वह सबकी सेवा करेंगी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने पर कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को सरकार संरक्षण देती थी, इसपर रोहिणी ने पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के राज में भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को पनाह दिया जा रहा है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर क्यों नहीं बोलते हैं।


बीजेपी ने सारण में पूरी ताकत झोंक दी है, इस सवाल पर रोहिणी ने कहा कि बीजेपी तो ताकत से ही लडती है और हमलोग तो जनता के प्यार और मोहब्बत के साथ लड़ते हैं। उनको अपनी पूरी ताकत लगाने दीजिए। ईडी, सीबीआई का भी इस्तेमाल कर ले, कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।


तेजस्वी के पानी पिलाने वाले सम्राट चौधरी के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी क्या करते थे? यह फर्जी डिग्री वाले हैं, फ्रॉड लोग़ हैं। इस बार तो तेजस्वी ने ऐसा पानी पिलाया है कि पीएम को बार-बार बिहार आकर तेजस्वी और लालू परिवार को घेरना पड़ रहा है। वहीं अश्विनी चौबे का बक्सर से पत्ता कटने पर रोहिणी ने उनको खुला ऑफर दिया और कहा कि चौबे सारण आकर उनके साथ चुनाव प्रचार करें।