ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

‘बिहार का राज, चौपट राज बन चुका है’ तेजस्वी यादव ने फिर जारी किया अपराध का आंकड़ा

PATNA: बिहार में बड़ते अपराध को लेकर डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश की है। तेजस्

‘बिहार का राज, चौपट राज बन चुका है’ तेजस्वी यादव ने फिर जारी किया अपराध का आंकड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बड़ते अपराध को लेकर डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर पर बिहार में अपराध का आंकड़ा जारी कर दिया है।


तेजस्वी ने एक्स पर 5.58 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पिछले कुछ दिनों मे हुए अपराध की घटनाओं के बारे में बताया गया है। इस वीडियो में अपराध की सौ घटनाओं का जिक्र कर तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है और सरकार से जवाब मांगा है।


आरजेडी नेता ने एक्स पर लिखा, “हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण की घटनाओं से पूरा बिहार हिल गया है। ये चंद दिनों में ही 100 से ज्यादा अपराधों की पूरी लिस्ट है जो अपने आप में बयां करती है कि बिहार में अपराधियों के मन में कानून का खौफ खत्म हो चुका है। डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और बिहार का राज, चौपट राज बन चुका है”।


बता दें कि सत्ता से हटते ही तेजस्वी यादव ने अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर एनडीए की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। तेजस्वी बिहार के बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर लगातार हमले बोल रहे हैं और सरकार से जवाब माग रहे हैं हालांकि जब यही तेजस्वी यादव सरकार में भागीदार से तो उस वक्त अपराध की घटनाओं पर मुंह नहीं खोलते थे।