ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

तेजस्वी को सावधान रहने की जरूरत, सम्राट चौधरी बोले- नीतीश कुमार सबसे बड़े ब्लैकमेलर

PATNA: महागठबंधन में सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच बीजेपी ने तेजस्वी यादव को बड़ी सलाह दे दी है। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार सबस

तेजस्वी को सावधान रहने की जरूरत, सम्राट चौधरी बोले- नीतीश कुमार सबसे बड़े ब्लैकमेलर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन में सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच बीजेपी ने तेजस्वी यादव को बड़ी सलाह दे दी है। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार सबसे बड़े ब्लैकमेलर हैं, ऐसे में तेजस्वी यादव को उनसे बचकर रहना चाहिए। नीतीश कब पलटी मार दें इसका कोई भरोसा नहीं है। सम्राट ने कहा कि आरजेडी के पास 110 विधायक हैं जबकि जेडीयू के पास महज 45 एमएलए हैं। आरजेडी जब चाहे 122 का आंकड़ा पूरा कर लेगी।


कल पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की रैली पर बोलते हुए सम्राट ने कहा कि रैली में जो पार्टियां शामिल हो रही हैं उनमें दम नहीं है। महागठबंधन में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के अलावा कोई मजबूत नेता नहीं है। कांग्रेस बिना रीढ़ वाली पार्टी है, महागठबंधन में उसको कोई नोटिस नहीं लेता है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के स्टाफ होते हैं।


वहीं बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव की तरफ से सेना को लेकर दिए गए विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि मंत्री की मानसिक हालत ठीक नहीं है, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। ऐसे लोग जिनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है, उनको इलाज की जरूरत है। पहले बिहार के शिक्षा मंत्री को इलाज की जरूरत थी अब बिहार के एक और मंत्री को इलाज की जरूरत आ पड़ी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि ऐसे लोगों का इलाज वे कोईलवर के अस्पताल में कराने को तैयार हैं।

टैग्स