ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘तेजस्वी को CM बनाकर देख लें पता चल जाएगा’ JDU में टूट को लेकर नीतीश के चैलेंज पर बोली BJP

PATNA: बिहार की सियासत में जेडीयू में टूट की चर्चा पर सीएम नीतीश ने बीजेपी को चैलेंज देते हुए कहा कि भाजपा में अगर हिम्मत है तो वह जेडीयू को तोड़कर दिखा दे। सीएम के इस चैलेंज पर बी

‘तेजस्वी को CM बनाकर देख लें पता चल जाएगा’ JDU में टूट को लेकर नीतीश के चैलेंज पर बोली BJP
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में जेडीयू में टूट की चर्चा पर सीएम नीतीश ने बीजेपी को चैलेंज देते हुए कहा कि भाजपा में अगर हिम्मत है तो वह जेडीयू को तोड़कर दिखा दे। सीएम के इस चैलेंज पर बीजेपी ने पलटवार किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि बीजेपी को जेडीयू को तोड़ने की जरुरत नहीं है। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को सीएम बनाकर देख लें उन्हें पता चल जाएगा।


रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि नीतीश कुमार सबसे पहले तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना दें और उसके बाद देखें कि आगे क्या- क्या होता है। उन्होंने कहा कि जेडीयू और आरजेडी के बीच हुई डील को पूरा करने का लालू प्रसाद बार-बार दबाव बना रहे हैं। तथाकथित विपक्षी गठबंधन नीतीश कुमार को पूछ नहीं रहा है। न तो संयोजक बनाया और ना ही प्रधानमंत्री का उम्मीदवार ही बन सके। नीतीश कुमार ने जो कोशिश की वह तो गड़बड़ा रही है तो इसका असर बिहार पर भी हो रहा है। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को सीएम बना दें और फिर देखें कि जेडीयू का क्या होता है?


वहीं जेडीयू के भीतर मचे घमासान पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की खुद उनकी पार्टी के लोगों से नहीं बन रही है। किसी दूसरी पार्टी के अंदरूनी मामलों पर बोलना तो नही चाहिए लेकिन जेडीयू के भीतर से कैसे-कैसे स्वर सामने आ रहे हैं। नीतीश कुमार की पार्टी के बड़े नेता आरजेडी के साथ गठबंधन से खुश नहीं हैं। ललन सिंह ने पिछले दिनों बीजेपी पर टिप्पणी की कि भाजपा की तरफ देखता तो दूर थूकेंगे भी नहीं। ललन सिंह क पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे कैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने इसपर कुछ बोलने की जरुरत नही है लेकिन राजनीति की कुछ गरीमा है उसका तो उन्हें ख्याल रखना चाहिए। ललन सिंह की इस भाषा से लगता है कि नीतीश कुमार ही नहीं बल्कि जेडीयू अध्यक्ष भी काफी तनाव में हैं। कुल मिलाकर बिहार के सरकार में गड़बड़ चल रहा है और यह कबतक चलेगा कुछ कहा नहीं जा सकता है।