ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

‘हमको माल नहीं न चाहिए.. लोगों को लूटने के लिए हम थोड़े ही पैदा हुए हैं’ : तेजस्वी को बिच्छू कहकर पप्पू यादव ने बोला बड़ा हमला

PATNA : पूर्णिया की रैली में तेजस्वी यादव ने खुले मंच से लोगों से अपील की थी कि वे आरजेडी उम्मीदवार को अपना वोट दें। और अगर नहीं देते हैं तो भले ही एनडीए को वोट दे दें लेकिन किसी औ

‘हमको माल नहीं न चाहिए.. लोगों को लूटने के लिए हम थोड़े ही पैदा हुए हैं’ : तेजस्वी को बिच्छू कहकर पप्पू यादव ने बोला बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : पूर्णिया की रैली में तेजस्वी यादव ने खुले मंच से लोगों से अपील की थी कि वे आरजेडी उम्मीदवार को अपना वोट दें। और अगर नहीं देते हैं तो भले ही एनडीए को वोट दे दें लेकिन किसी और को वोट न दें। तेजस्वी यादव के इस बयान का सीधा मतलब पप्पू यादव से जोड़कर निकाला जा रहा है। अब पप्पू यादव ने तेजस्वी पर इशारों ही इशारों में बड़ा हमला बोल दिया है।


पप्पू यादव ने कहा कि पत्थर पर छेनी और हथौड़ा चलता है तो वह मूर्ति बन जाती है। टिकोला पर नासमझ लोग जितना भी पत्थर फेंक दे वह मीठा ही फल देता है। काटना बिच्छू का काम होता है लेकिन संत का काम उसको माफ कर देना होता है। हम तो पैदा ही हुए हैं इंसानों की सेवा करने के लिए और उसके आंसू पोंछने के लिए। हम किसी को लूटने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। हमको किसी से माल नहीं चाहिए।


पप्पू यादव ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि इंडी गठबंधन और अधिक मजबूत हो। सीवान में शहाबुद्दीन के परिवार के साथ-साथ हम सभी जगह इंडिया गठबंधन में जाएंगे। हम अमेठी भी जाएंगे और रायबरेली भी जाएंगे। तेजस्वी को नसीहत देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जो लोग इतनी जल्दी अपना पेशेंस खो देते हैं वह लालू प्रसाद से सीखें। 


उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने पिता से भी इतना नहीं सीख पाए। उन्होंने कहा कि कोई राजा है और कोई योद्धा है। लेकिन हमलोग रंक हैं। राजा के बारे में छोटी मुंह बड़ी बात नहीं कहनी चाहिए। वो लोग बड़े राजा हैं उनका कानून है, उनको लगता है कि जनता मूर्ख है और हम जो बोल देंगे, वही सही है। बता दें कि एक ही गठबंधन में होने के बावजूद कांग्रेस नेता पप्पू यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पूर्णिया सीट से आरजेडी की बीमा भारती के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।