ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेजस्वी की ताजपोशी में नीतीश सबसे बड़े बाधक, सुधाकर सिंह बोले- मुख्यमंत्री के पद छोड़ते ही तेजस्वी बन जाएंगे सीएम

PATNA: महागठबंधन की सरकार में कृषि मंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है।

तेजस्वी की ताजपोशी में नीतीश सबसे बड़े बाधक, सुधाकर सिंह बोले- मुख्यमंत्री के पद छोड़ते ही तेजस्वी बन जाएंगे सीएम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन की सरकार में कृषि मंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के सीएम बनने में सबसे बड़े बाधकर हैं। अगर आज नीतीश मुख्यमंत्री की कुर्सी का त्याग कर दें तो तेजस्वी आज बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।


दरअसल, बीजेपी यह आरोप लगाते रही है कि नीतीश कुमार का कोई भरोसा नहीं है। बीजेपी के नेता लगातार आरजेडी को सचेत कर रहे हैं कि नीतीश कभी भी तेजस्वी यादव को धोखा दे सकते हैं, इस सवाल पर पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने साफ शब्दों में कह दिया कि तेजस्वी के सीएम बनने में सबसे बड़े बाधक नीतीश कुमार हैं। जितनी जल्द नीतीश कुमार पद का त्याग करेंगे उतना ही जल्दी तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएंगे। 


सुधाकर सिंह ने कहा कि 2020 में विधानसभा चुनाव में जाने से पहले आरजेडी ने तय किया था कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद जेडीयू और बीजेपी ने मिलकर बहुमत का अपहरण नहीं किया होता तो तेजस्व यादव आज बिहार के मुख्यमंत्री होते। दुर्भाग्य की बात है कि तेजस्वी सीएम नहीं बन सके लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुर्सी छोड़ते ही तेजस्वी सीएम बन जाएंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता