ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी यादव की तबीयत खराब! : व्हील चेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले : बॉडीगार्ड ने गाड़ी में बैठाया

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। रविवार को जब तेजस्वी चुनाव प्रचार से वापस पटना लौटे तो वे व्हील चेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले।

तेजस्वी यादव की तबीयत खराब! : व्हील चेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले : बॉडीगार्ड ने गाड़ी में बैठाया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। रविवार को जब तेजस्वी चुनाव प्रचार से वापस पटना लौटे तो वे व्हील चेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले। एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद दो दो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़कर गाड़ी में बैठाया। इससे पहले अररिया में चुनावी सभा के दौरान ही तेजस्वी की तबीयत बिगड़ गई थी। तब उन्हें आरजेडी कार्यकर्ताओं ने संभाला था।


दरअसल, लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में खूब पसीना बहा रहे हैं। एक दिन में वह कई चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। जिसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ने लगा है। पिछले दिनों अररिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार को पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी व्हील चेयर पर बैठे नजर आए और खुद बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।


इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश के उस बयान का जवाब भी दिया जिसमें उन्होंने चुनाव खत्म होने के बाद जांच कराने की बात कही है। तेजस्वी ने कहा कि बहुत अच्छी बात है। यह बात तो वह वर्ष 2017 से ही कह रहे हैं। वह बुजुर्ग हैं, कुछ भी कह सकते हैं। उनके पास कुछ कहने के लिए अब कुछ बचा नहीं है। जांच कराना है तो करा लें, किस बात का डर है। ईडी और सीबीआई से भी बड़ी एजेंसी है क्या उनके पास? जांच करा लें, अच्छी बात है।


तेजस्वी ने कहा कि लिखकर रख लीजिए वर्ष 2024 के अंत तक उनकी पार्टी खत्म हो जाएगी। यह मोदी की नहीं तेजस्वी की गारंटी है। पहले के दो चुनाव जो हुए हैं, वह महागठबंधन के पक्ष में थे और तीसरे चरण के चुनाव में तो बीजेपी के होश उड़ गए हैं। हमें हर जाति और धर्म के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। हमें उम्मीद ही नहीं है बल्कि पूरा भरोसा है कि हम चुनाव जीत रहे हैं। बिहार से एनडीए का सफाया होगा और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।