ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी की सभा में चिराग को गाली देने के मामले ने पकड़ा तूल : NDA नेता पहुंचे चुनाव आयोग ; RJD पर साधा ताबड़तोड़ निशाना

PATNA : तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग़ पासवान को भद्दी-भद्दी गालियां देने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एनडीए का प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग

तेजस्वी की सभा में चिराग को गाली देने के मामले ने पकड़ा तूल : NDA नेता पहुंचे चुनाव आयोग ; RJD पर साधा ताबड़तोड़ निशाना
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग़ पासवान को भद्दी-भद्दी गालियां देने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एनडीए का प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग पहुँच गया। एनडीए नेताओं ने तेजस्वी यादव और उनके समर्थकों पर सख़्त कार्रवाई की माँग की है। वहीं, बीजेपी के साथ-साथ अन्य पार्टियों ने भी तेजस्वी पर हमला बोल दिया है। 


बता दें कि तेजस्वी यादव की एक चुनावी सभा का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिख रहा है कि मंच के नीचे मौजूद आरजेडी समर्थक चिराग़ पासवान को बेहद भद्दी गालियां दे रहे हैं। मंच पर तेजस्वी के अलावा जयप्रकाश यादव और दूसरे बड़े नेता भी मौजूद हैं। इसी मामले ने तूल अब पकड़ लिया है।


चुनाव आयोग से शिकायत 

गुरुवार को एनडीए नेता चुनाव आयोग पहुँच गये। एनडीए नेताओं ने पटना में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन देकर इस मामले में सख़्त कार्रवाई की माँग की है। एनडीए नेताओं ने कहा कि यह मामला न सिर्फ़ आचार संहिता के उल्लंघन का है बल्कि गंभीर आपराधिक भी है। दलित तबके से आने वाले एक नेता को सरेआम जातिसूचक गालियाँ दी गयी हैं। चुनाव आयोग न सिर्फ़ अपने स्तर पर कार्रवाई करे बल्कि अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीडन क़ानून के तहत मुक़दमा भी दर्ज कराये।


पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी के नेतृत्व में चुनाव आयोग मैं शिकायत करने पहुँचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आरजेडी का असली चेहरा सामने आ रहा है। ये सभी सत्ता से बाहर हैं तो इस तरह की हरकत कर रहे हैं। अगर इन्हें सत्ता मिल गयी तो दलितों, पिछड़ों और ग़रीबों का जीना मुश्किल हो जायेगा। ऐसे में चुनाव आयोग को सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए।


उधर, एनडीए नेताओं ने तेजस्वी और आरजेडी पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राजद के नेता बेलगाम हो गये हैं। ऐसी घटनाएँ लालू-तेजस्वी की शह पर हो रही हैं। अगर तेजस्वी को इस गाली-गलौज से आपत्ति थी तो उन्होंने अपने लोगों को क्यों नहीं रोका।


वहीं, पूर्व सीएम जीतनराम माँझी ने कहा कि तेजस्वी और राजद नेता दलितों की आबरु से खिलवाड़ कर रहे हैं। चुनावी सभा में चिराग़ पासवान की माँ को गालियाँ दी जा रही है। इस मामले में सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।