ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेजस्वी के इशारे पर तेजप्रताप के खिलाफ बयानबाजी, जगदानंद प्रकरण में HAM का आरोप

PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भला बुरा कहे जाने के मामले में सुधाकर सिंह का बयान सामने आने के बाद सियासत शुरू हो गई है. आर

तेजस्वी के इशारे पर तेजप्रताप के खिलाफ बयानबाजी, जगदानंद प्रकरण में HAM का आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भला बुरा कहे जाने के मामले में सुधाकर सिंह का बयान सामने आने के बाद सियासत शुरू हो गई है. आरजेडी के अंदर मचे घमासान पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बयान दिया है. हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव के इशारे पर तेज प्रताप यादव को टारगेट कर प्रताड़ित किया जा रहा है.


हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि आरजेडी में तेज प्रताप यादव लगातार तेजस्वी यादव के निशाने पर हैं. पहले जगदानंद सिंह तेज प्रताप यादव को अपमानित कर रहे थे और अब सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप को उनकी हैसियत बताई है. दानिश रिजवान ने कहा है कि भले ही तेज प्रताप यादव को आरजेडी में प्रताड़ित किया जा रहा हो लेकिन हकीकत यह है कि तेज प्रताप यादव तेजस्वी से ज्यादा लोकप्रिय हैं. 


आपको बता दें कि पिछले दिनों तेज प्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद पार्टी के तमाम नेताओं ने चुप्पी साध ली थी. लेकिन अब तेज प्रताप यादव पर पहली बार इस मामले में किसी ने पलटवार किया है. जगदानंद सिंह के बेटे और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप यादव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्हें पार्टी में कोई अहमियत नहीं देता, ना उनके बयानों को गंभीरता से लिया जाता है. जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह के तेज प्रताप के ऊपर निशाना साधे जाने के बाद, इस मामले में तेजस्वी और तेजप्रताप को लेकर सियासत तेज हो गई है. 

टैग्स