ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

तेजस्वी कहें कि मेरा क्रिमिनल से संबंध नहीं तो मतलब यही निकलेगा कि बाघ ने मांस खाना छोड़ दिया, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

PATNA: चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बनने निकले प्रशांत किशोर ने फिर तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया है. प्रशांत किशोर ने आज कहा-अगर तेजस्वी यादव कहें कि क्राइम और क्रिमिनल से मे

तेजस्वी कहें कि मेरा क्रिमिनल से संबंध नहीं तो मतलब यही निकलेगा कि बाघ ने मांस खाना छोड़ दिया, प्रशांत किशोर का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बनने निकले प्रशांत किशोर ने फिर तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया है. प्रशांत किशोर ने आज कहा-अगर तेजस्वी यादव कहें कि क्राइम और क्रिमिनल से मेरा कोई संबंध नहीं है तो समझिये कि ये वैसा ही मामला है कि बाघ ने मांस खाना छोड़ दिया. प्रशांत किशोर ने कहा कि पूरे बिहार के बालू माफिया सिर्फ एक ही पार्टी के लोग हैं. सारे माफिया राजद के लोग हैं और बिहार को अवैध बालू खनन का केंद्र बना दिया गया है.


बिहार में अवैध बालू खनन पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पूरा बिहार जानता है कि राज्य स्तर पर बालू माफिया कौन है. आज बिहार में सिर्फ एक पार्टी के लोग हैं जो बालू माफिया का काम कर रहे हैं. उनलोगों ने पूरे बिहार को बालू के अवैध खनन का केंद्र बना दिया है. अब तेजस्वी यादव कहते हैं कि मुझे क्रिमिनल और क्राइम से लगाव नहीं है. इसका मतलब तो यही हुआ कि बाघ ये कहे कि उसे मांस से लगाव नहीं है.


प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि इस देश में RJD से ज्यादा क्रिमिनल और क्राइम करने वाले लोग किस पार्टी में है? क्राइम और क्रिमिनल से जुड़े जितने लोग राजद में हैं उतना किसी और पार्टी में नहीं है. बिहार ही नहीं पूरे देश ने देखा है कि राजद के शासनकाल में अपराधियों का किस तरह नंगा नाच होता था.


तेजस्वी को हिन्दी, भोजपुरी, अंग्रेजी कुछ नहीं आती

प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसे आदमी को राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बिठाने की बात की जा रही है जो कुछ नहीं जानता है. तेजस्वी यादव ने जीवन न कुछ पढ़ा न समझा है, सिर्फ बकवास करेगा खड़ा होकर. किसी विषय का ज्ञान है नहीं हैं, कभी जाति पर बोलना है कभी धर्म के नाम पर बोलना है. दूसरी पार्टियों पर बस आरोप-प्रत्यारोप करना है.


बिहार में जितने भी आदमी हैं क्या अनपढ़ आदमी है? क्या मैं बिहार का नहीं हूं मैंने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं की है? क्या मैं अंग्रेजी नहीं बोलता हूं फ्रेंच नहीं बोलता हूं? नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्या मुझसे बढ़िया भोजपुरी बोलेंगे? तेजस्वी यादव को न भोजपुरी बोलना आता है न अंग्रेजी बोलना आता है। प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर राज्य की जनता के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की जनता पूछती है कि रोजगार कहां गया तो तेजस्वी यादव बोलते हैं कि बीजेपी को रोको. बिहार की जनता पूछती है कि बालू और शराब माफिया क्यों हैं तो वे जातीय जनगणना की बात करके बिहार के लोगों को बेवकूफ बनाते हैं.