ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

Land for Job Scam: तेजस्वी यादव के लिए आज का दिन बेहद अहम, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज

DELHI: Land for Job Scam मामले की सुनवाई आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के लिए आज बेहद अहम दिन है। आज तेजस्वी यादव के अधिवक्ता और सीबीआ

Land for Job Scam: तेजस्वी यादव के लिए आज का दिन बेहद अहम, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: Land for Job Scam मामले की सुनवाई आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के लिए आज बेहद अहम दिन है। आज तेजस्वी यादव के अधिवक्ता और सीबीआई कोर्ट में अपना-अपना पक्ष रखेंगे। बता दें कि इस मामले में 3 जुलाई को तेजस्वी के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी। आज की सुनवाई में यह तय होगा कि चार्जशीद एक्सेप्टबल है या नहीं। यदि कोर्ट चार्जशीट एक्सेप्ट कर लेती है तो तेजस्वी यादव को इस मामले में जमानत लेनी पड़ेगी। 


दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की नियुक्त में एक बड़ा घोटाला हुआ था। इस घोटाले की जांच का जिम्मा सीबीआई को मिला था। सीबीआई की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने रेलवे में नौकरी देने के एवज में लोगों से जमीनें और फ्लेट रजिस्ट्री कराया था। जमीनों और फ्लैट की रजिस्ट्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बड़ी बेटी मीसा भारत, हेमा यादव और तेजस्वी यादव के नाम से कराई गई थी।


इस मामले में सीबीआई के साथ-साथ ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही है। इस मामले में सीबीआई लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें उन्हें बेल मिल चुकी है। पिछले दिनों सीबीआई ने तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिस पर आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है। 

टैग्स