ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीतीश-तेजस्वी सरकार में सभी पार्टियों के लिए मंत्रियों की संख्या फिक्स हुई, 16 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह

PATNA: बिहार में बनी नयी सरकार को समर्थन देने वाली पार्टियों को कितने मंत्री पद मिलेंगे ये तय हो गया है। सरकार में शामिल किये जाने वाले मंत्रियों को 16 अगस्त को शपथ दिलायी जायेगी।

नीतीश-तेजस्वी सरकार में सभी पार्टियों के लिए मंत्रियों की संख्या फिक्स हुई, 16 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में बनी नयी सरकार को समर्थन देने वाली पार्टियों को कितने मंत्री पद मिलेंगे ये तय हो गया है। सरकार में शामिल किये जाने वाले मंत्रियों को 16 अगस्त को शपथ दिलायी जायेगी। महागठबंधन की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गयी है।


दिल्ली में आज एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने बताया कि महागठबंधन सरकार में शामिल पार्टियों के लिए मंत्रियों का कोटा तय हो गया है. कांग्रेस को कितने मंत्री पद मिलेंगे ये भी तय हो गया है. 16 अगस्त को नये मंत्रियों को शपथ दिलायी जा सकती है. भक्तचरण दास ने कहा कि बिहार विधानसभा में पार्टी के विधायकों की संख्या को देखते हुए कांग्रेस को सम्मानजनक हिस्सा मिला है।


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी को चार मंत्री पद दिये जायेंगे. हालांकि कांग्रेस मंत्रियों के पांच पद मांग रही थी. शुक्रवार को ही तेजस्वी प्रसाद यादव सोनिया गांधी से मिले थे. वहां कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास मौजूद थे. वहीं मंत्री पद के बंटवारे का फार्मूला तय हुआ. तेजस्वी यादव ने सोनिया गांधी से कहा कि कुछ छोटी पार्टियों को भी मंत्री परिषद में एडजस्ट करना है जिनके विधायकों की संख्या कम है. इसलिए बड़ी पार्टियों को थोड़ा समझौता करना पड़ेगा. कांग्रेस की मांग अच्छे विभागों की भी थी. पार्टी को कौन से विभाग दिये जायेंगे ये भी तय कर लिया गया है।


वहीं, वाम दलों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो गयी है. तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में सीताराम येचुरी समेत वामदलों के दूसरे दिग्गजों से मुलाकात की थी। वहीं माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य से भी उनकी बात हुई है. ऐसे में वाम दलों का मामला भी सुलझा लिया गया है। जेडीयू-राजद में सत्ता के बंटवारे का फार्मूला तो पहले से ही तय था। लिहाजा 16 अगस्त को नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण लगभग तय हो गया है।