ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

महागठबंधन में नहीं हैं मांझी, पलटी मारने पर तेजस्वी ने की सीएम नीतीश से तुलना

PATNA : बिहार में महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. झारखंड में महागठबंधन बनाने में जुटे तेजस्वी यादव ने बिहार में बिखर रहे महागठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जीतन राम मांझ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. झारखंड में महागठबंधन बनाने में जुटे तेजस्वी यादव ने बिहार में बिखर रहे महागठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जीतन राम मांझी इन दिनों काफी नाराज चल रहे हैं. इसपर तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन में मांझी नहीं हैं. गठबंधन तोड़ने का फैसला उनका है. उन्होंने कहा की मैं इसपर विशेष टिपण्णी नहीं करना चाहता हूँ. 


पलटी मारने पर तेजस्वी ने की सीएम नीतीश से तुलना
तेजस्वी यादव ने साफ किया कि महागठबंधन से मांझी जी के जाने का उनका अपना फैसला है. मांझी के जल्दी ही महागठबंधन से जाने के सवाल पर तेजस्वी ने उनकी तुलना सीएम नीतीश से की. उन्होंने कहा कि पलटी मारने के मामले में नीतीश से ज्यादा होशियार कोई नहीं है. हालांकि तेजस्वी ने मांझी को अपना गार्जियन भी बताया.


जीतन राम मांझी ने महागठबंधन से बाहर निकलने की दी धमकी
जीतन राम मांझी पहले ही महागठबंधन से बाहर निकलने की धमकी दे चुके हैं. मांझी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घोषणा की थी कि पार्टी झारखंड में अकेले चुनाव में उतरेगी और अगले वर्ष जब बिहार में विधानसभा चुनाव होगा तो सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. 


अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर रहे मांझी - रघुवंश
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि मांझी ऐसी बयानबाजी अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'हो सकता है कि उनकी कुछ मांगें हों जो पूरी नहीं हुई हों. किसी भी गठबंधन में सभी दलों के साथ ऐसा होता है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के जोर पकड़ने के बाद उन्हें पता चलेगा कि महागठबंधन के अलावा उनके लिए कोई और ठिकाना नहीं है.'


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता