ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

तेजस्वी को मिला ललन सिंह का साथ, जातीय जनगणना पर बोले.. हम भी यही चाहते हैं

PATNA: जातीय जनगणना की मांग को लेकर बिहार में सियासत एक बार फिर से तेज हो गयी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और जातीय जन

 तेजस्वी को मिला ललन सिंह का साथ, जातीय जनगणना पर बोले.. हम भी यही चाहते हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जातीय जनगणना की मांग को लेकर बिहार में सियासत एक बार फिर से तेज हो गयी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और जातीय जनगणना पर जल्द फैसला किए जाने की मांग की है। वही जातीय जनगणना पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह तेजस्वी के साथ हैं। उनका कहना है कि जातीय जनगणना का समर्थन हम भी कर रहे हैं और वो भी कर रहे हैं।


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से तेजस्वी ने आग्रह किया है उनसे टाइम मांगा यह निर्णय मुख्यमंत्री जी को लेना है। ललन सिंह ने कहा कि जातीय जनगणना का समर्थन वो भी कर रहे हैं और हम भी कर रहे हैं। तेजस्वी ने पटना से दिल्ली तक पैदल यात्रा करने के कार्यक्रम को तय किया है इसमें विरोध की बात कहां है। 


वही मंच से जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने के फायदे और नुकसान के बारे में बताया। ललन सिंह ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा की मांग हम इसलिए कर रहे है कि इससे बिहार को आर्थिक बोझ कम पड़ेगा। बिहार में औद्योगिक विकास होगा।


ललन सिंह ने कहा कि आज बिहार में कोई उद्योग नहीं लगाना चाहता। इसका कारण यह है कि बिहार में ट्रांसपॉटेशन की सुविधा नहीं है। रॉ मेटेरियल बाहर से लाया जाएगा और यहां फैक्ट्री में उत्पादन किया जाएगा। उसे बंबई,महाराष्ट्र,कर्नाटक या गुजरात के मार्केट में ले जाएगा तब माल प्रतिस्पर्धा में नहीं बिकेगा। इसलिए कोई उद्योग नहीं लगाना चाहता। 


ललन सिंह ने कहा कि यदि दस वर्षों तक उद्योगपतियों को टैक्स में छूट मिलेगी तब बिहार में उद्योग लगेगा और विकास होगा। यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तब केंद्र सरकार को 90 प्रतिशत और राज्य सरकार को 10 प्रतिशत रकम देना होगा। जो पैसा बचेगा वो बिहार के विकास में लगाया जाएगा। जिससे बिहार विकासित राज्य होगा। 

टैग्स