ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेजस्वी को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं, घर में किया नजरबंद, नित्यानंद बोले..NDA के तमाम MLA एकजुट

PATNA: बिहार में NDA की नई सरकार को कल 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। सत्ताधारी दल के पास 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है जबकि विपक्ष फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा

तेजस्वी को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं, घर में किया नजरबंद, नित्यानंद बोले..NDA के तमाम MLA एकजुट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में NDA की नई सरकार को कल 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। सत्ताधारी दल के पास 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है जबकि विपक्ष फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा खेल होने का दावा कर रहा है। विधायकों के संभावित टूट से सभी पार्टियां सहमी हुई है। कांग्रेस ने अपने तमाम विधायकों को हैदराबाद भेजा तो वही बीजेपी ने सभी विधायकों को गया और राजद के तमाम विधायकों को तेजस्वी ने अपने आवास में नजरबंद कर रखा है। 


सभी पार्टी को यह डर सता रहा है कि उनके विधायक कही और ना चले जाए। हालांकि बीजेपी नेता व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का कहना है कि किसी तरह की खेला होने की कोई तस्वीर नहीं बन रही है। ये सब फालतु बात है। एनडीए के सारे विधायक एकजुट हैं।


नित्यानंद ने कहा कि तेजस्वी यादव अपना घर देंखे और अपना घर बचाये। उनको अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है इसलिए अपनी पार्टी के विधायकों को अपने घर में ही नजरबंद कर रखा हैं। तेजस्वी भ्रम में जी रहे हैं जबकि एनडीए के लोग एकजुट है। कोई गायब नहीं है। कांग्रेस के विधायक एक सप्ताह पहले गायब हो गये। कल फ्लोर पर पता चल जाएगा कि कल विपक्ष का क्या हश्र होने वाला है। महागठबंधन को पराजय और एनडीए की विजय होने वाली है। 


मांझी जी पर डोरे डाले जाने के सवाल पर नित्यानंद ने कहा कि मांझी जी हिमालय की तरह महान व्यक्तित्व वाले और चट्टान की तरह अडिग रहने वाले लोग हैं। मांझी जी को हमसे ज्यादा कौन जानता है। वे हमलोगों के अभिभावक हैं। तेजस्वी भ्रम फैला रहे हैं कल सारा भ्रम टूट जाएगा। कल कितनी बड़ी पराजय होने वाली है यह उनको भी नहीं पता है। इसलिए पहले अपना घर बचाए तेजस्वी।


बता दें कि बीजेपी विधायकों को बोधगया से पटना लाया जा रहा है। बस से सभी विधायक पटना स्थित उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर पहुंचेंगे। विजय सिन्हा के आवास पर शाम में डिनर का इंतजाम बीजेपी के विधायकों के लिए किया गया है।