ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

तेजस्वी के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, काफिले के सामने आरा में प्रदर्शन

ARRAH: इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर आरा से सामने आ रही है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भोजपुर जिले के दौरे पर हैं और इसी दौरान उनके सामने शिक्षक अभ्यर्थियों ने आरा में हंगामा किया

तेजस्वी के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, काफिले के सामने आरा में प्रदर्शन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर आरा से सामने आ रही है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भोजपुर जिले के दौरे पर हैं और इसी दौरान उनके सामने शिक्षक अभ्यर्थियों ने आरा में हंगामा किया है। तेजस्वी यादव का काफिला जैसे ही सर्किट हाउस निकला टीईटी और सीटीईटी अभ्यर्थियों ने काफिले के सामने आकर हंगामा किया।


बता दें कि तेजस्वी यादव के आरा दौरे को लेकर सुबह से ही शिक्षक अभ्यर्थी परिसदन यानी सर्किट हाउस के सामने जमा थे। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई और शिक्षक अभ्यर्थियों की तादाद को देखकर प्रशासन भी मुस्तैद था। तेजस्वी यादव आरा सर्किट हाउस में मीटिंग कर रहे थे। मीटिंग के बाद जैसे ही उनका काफिला बाहर निकला काफिले के सामने अभ्यर्थियों में प्रदर्शन शुरू कर दिया।


शिक्षक अभ्यर्थी बिहार में बहाली प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की मांग कर रहे थे। शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और हंगामे को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह है बीच-बचाव कर सुरक्षाकर्मियों ने तेजस्वी यादव का काफिला निकला गया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन भी शिक्षक अभ्यर्थियों को किनारे लगाने में जुटा रहा। शिक्षक अभ्यर्थी बिहार में सातवें चरण की बहाली के लिए जल्द ही घोषणा की मांग कर रहे थे। इस दौरान तेजस्वी यादव के खिलाफ भी शिक्षक अभ्यर्थियों ने नारेबाजी की।