ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

तेजस्वी के राजभवन नहीं आने के सवाल पर बोले नीतीश, जो नहीं आए उनसे पूछिये ना सवाल

PATNA: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में हाई टी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी, जीतनराम मांझी, विजय कुमार सिन्हा सहित कई नेता शामिल हुए।

तेजस्वी के राजभवन नहीं आने के सवाल पर बोले नीतीश, जो नहीं आए उनसे पूछिये ना सवाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में हाई टी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी, जीतनराम मांझी, विजय कुमार सिन्हा सहित कई नेता शामिल हुए। लेकिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की कुर्सी खाली रह गयी। तेजस्वी यादव इस हाई टी पार्टी में शामिल नहीं हुए। डिप्टी सीएम के लिए राजभवन में कुर्सी लगी हुई थी जिस पर तेजस्वी यादव का नाम लिखा हुआ था। 


उस पर्ची को मंत्री अशोक चौधरी ने हटा दिया और खुद उस कुर्सी पर बैठ गये। तेजस्वी यादव के राजभवन नहीं आने के बाद बिहार में सियासी हलचल और तेज हो गयी। सबकी निगाहे उस चेयर पर थी। वहां मौजूद नेताओं को लग रहा था कि शायद तेजस्वी यादव थोड़ा विलंब से इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे लेकिन तेजस्वी राजभवन नहीं पहुंचे और उनकी कुर्सी पर मंत्री अशोक चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठे रहे। 


नीतीश कुमार के ठीक पास में भाजपा नेता व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा बैठ गये। तीनों नेताओं के बीच आपस में बातचीत होती रही। फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन से एक अणे मार्ग के लिए प्रस्थान करने लगे। इस दौरान मीडिया ने उनसे कई सवाल किये लेकिन मुख्यमंत्री ने उन सवालों का जवाब नहीं दिया। कार में बैठने से पहले जब उनसे पूछा गया कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजभवन क्यों नहीं आए तब उन्होंने कहा कि "जो नहीं आए उनसे पूछिए ना यह सवाल। इतना कहते हुए वे मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हो गये। इसके अलावे उन्होंने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।