ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

तेजस्वी यादव पर टूट पड़ी कांग्रेस: बीजेपी के साथ सरकार बनाएगी RJD, कांग्रेसियों ने कहा- लालू के बेटे ने हकमारी की

PATNA : बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर महागठबंधन की दो बड़ी पार्टियां एक दूसरे के आमने-सामने खड़ी हो गई हैं. कांग्रेस और आरजेडी की लड़ाई जेडीयू और बीजेपी से

तेजस्वी यादव पर टूट पड़ी कांग्रेस: बीजेपी के साथ सरकार बनाएगी RJD, कांग्रेसियों ने कहा- लालू के बेटे ने हकमारी की
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर महागठबंधन की दो बड़ी पार्टियां एक दूसरे के आमने-सामने खड़ी हो गई हैं. कांग्रेस और आरजेडी की लड़ाई जेडीयू और बीजेपी से नहीं बल्कि आपस में देखने को मिल रही है. दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान छीनने को लेकर कांग्रेस ने आरजेडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेसी नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे पर चौतरफा हमला बोल रहे हैं.


मुंगेर जिले के तारापुर और दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान सीट पर हो रहे उपचुनाव ने दोनों पार्टियों को अलग-अलग छोर पर लाकर खड़ा कर दिया है. आरजेडी और कांग्रेस की ओर से जबरदस्त बयानबाजी देखने को मिल रही है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्‍त चरण दास ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि आरजेडी कांग्रेस का साथ छोड़कर किसी और के साथ मिलीभगत कर ली है. भक्‍त चरण दास ने कहा कि सब कुछ सामने है और संकेत साफ हैं, लेकिन राजद के नेता खुल कर बताने से अभी परहेज कर रहे हैं.


भक्त चरण दास ने बीजेपी का नाम तो नहीं लिया लेकिन रही-सही कसर को कांग्रेस एमएलसी और मीडिया पैनलिस्ट प्रेमचंद्र मिश्रा ने पूरा कर दिया है. प्रेमचंद्र मिश्रा ने साफ़-साफ़ ये कह दिया कि तेजस्वी यादव भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचा रहे हैं. इन्होंने आरजेडी के ऊपर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है.


बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि "कांग्रेस के साथ आरजेडी ने नाइंसाफी की है. राजद ने कांग्रेस का साथ लेकर फायदा उठाने का काम किया है. हमारा गठबंधन एनडीए को रोकने के लिए बना लेकिन उपचुनाव में तेजस्वी यादव ने एकतरफा फैसला लिया. हम मात्र 6 हजार वोट से कुशेश्वरस्थान सीट हारे तो सीट छीन लिया और खुद तारापुर में आरजेडी 7 हजार वोटों से हार गई तो वो सीट राजद का कैसे हो गया?"


बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोलते हुए प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि "आरजेडी ने गठबंधन धर्म का पालन कभी नहीं किया. कांग्रेस की हकमारी की गई. तेजस्वी को अब आलोचना सुनने और सहने की हिम्मत होनी चाहिए. अकेले लड़कर राजद बीजेपी और सांप्रदायिक ताकतों को फ़ायदा पहुंचा रही है. आरजेडी नीतीश सरकार को सपोर्ट कर रही है."