ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

तेजस्वी यादव का प्रतिरोध मार्च शुरु, बेरोजगारी रथ पर सवार होकर निकले नेता प्रतिपक्ष

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रोड शो की शुरुआत हो गई है। राबड़ी देवी के आवास से प्रतिरोध मार्च के लिए बेरोजगारी रथ पर सवार होकर तेजस्वी यादव और तेजप्रताप याद

तेजस्वी यादव का प्रतिरोध मार्च शुरु, बेरोजगारी रथ पर सवार होकर निकले नेता प्रतिपक्ष
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रोड शो की शुरुआत हो गई है। राबड़ी देवी के आवास से प्रतिरोध मार्च के लिए बेरोजगारी रथ पर सवार होकर तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव सगुना मोड़ की तरफ रवाना हुए हैं। इस यात्रा के लिए राबड़ी देवी ने हरी झंड़ी दिखाई है। आपको बता दें, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सगुना मोड़ से गांधी मैदान तक प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा।




नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पटना की सड़कों पर रोड शो कर रहे हैं। तेजस्वी यादव केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। ये रोड शो शगुना मोड़ से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा तक जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि 7 अगस्त को आप सभी मेरे हाथों को मजबूत करें। तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था और आज इसी को लेकर वे रोड शो कर रहे हैं। 




रोड शो की जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि 7 अगस्त को वे बेरोज़गारी हटाओ यात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा था, गरीबों की आमदनी अगर 10 से 15 हज़ार है और अगर घर में चार लोग भी हो तो उनके पास एक पैसा नहीं बचता। बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। बच्चों की पढ़ाई, घर का किराया, बिजली बिल सब कुछ महंगा हो गया है, लेकिन तेजस्वी यादव इसका विरोध करेंगे।


टैग्स