ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीबिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्री

तेजस्वी यादव के निजी सचिव संजय यादव से आज फिर पूछताछ, CBI बढ़ा सकती है मुश्किलें !

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव के निजी सचिव संजय यादव से आज फिर पूछताछ होगी। सीबीआई ने उन्हें समन भेजा है। मामला रेलवे में जमीन के बदले नौकरी का है। ये पहली बार न

तेजस्वी यादव के निजी सचिव संजय यादव से आज फिर पूछताछ, CBI बढ़ा सकती है मुश्किलें !
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव के निजी सचिव संजय यादव से आज फिर पूछताछ होगी। सीबीआई ने उन्हें समन भेजा है। मामला रेलवे में जमीन के बदले नौकरी का है। ये पहली बार नहीं है जब संजय यादव से पूछताछ होगी। इससे पहली भी सीबीआई संजय से शनिवार को पूछताछ कर चुकी है।



अब संजय यादव को आज यानी बुधवार को सीबीआई के सामने पेश होना है। अब जो ताज़ा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ संजय सोमवार को ही सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हो पाए थे। आपको बता दें, तेजस्वी यादव और संजय लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। 2015 में तेजस्वी यादव जब डिप्टी सीएम थे, तब भी संजय उनके निजी सचिव थे। जांच एजेंसी ने उन्हें पहले भी पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसे उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। 



बता दें कि यह मामला 2004-09 के बीच का है तब लालू रेल मंत्री थे। सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार उस दौरान मध्य रेल के जीएम व अन्य अधिकारियों ने लोगों से सस्ती दर पर जमीनें लीं और बदले रेलवे में नौकरी दी। नौकरी पाने वाले कई लोगों के एजुकेशनल सर्टिफिकेट फर्जी भी हैं। सीबीआई ने बीते 7 अक्टूबर को लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती के अलावा 13 अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इस मामले में पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड में हुई छापेमारी के दौरान सीबीआई का दावा है कि उसने एक हार्ड डिस्क बरामद किया है, जिसमें 1,458 लोगों के नाम हैं जिन्हें लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए नौकरियां दी हैं।

टैग्स

संबंधित खबरें