ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

तेजस्वी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- आतंकियों से रहता है पार्टी का कनेक्शन

PATNA : विगत कुछ सालों में लगभग सभी बड़े आतंकी/सांप्रदायिक घटनों में आरोपियों/मास्टरमाइंड का BJP के साथ जरूर कोई ना कोई रिश्ता रहता है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि ये कहना है आरजेडी

तेजस्वी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- आतंकियों से रहता है पार्टी का कनेक्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विगत कुछ सालों में लगभग सभी बड़े आतंकी/सांप्रदायिक घटनों में आरोपियों/मास्टरमाइंड का BJP के साथ जरूर कोई ना कोई रिश्ता रहता है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि ये कहना है आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का। उदयपुर में हुए टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद अपराधियों की कई  तस्वीरें सामने आ रही है, जिसमें उनका तार बीजेपी से तार जुड़ा हुआ दिख रहा है। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेरे में ले लिया है। 


तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, 'अगर घटना ग़ैर BJP शासित राज्य में हो तो केंद्र सरकार तुरंत हस्तक्षेप कर अपने प्रकोष्ठों को जाँच दे देती है। ऐसी घटनाओं के लाभार्थी कौन है सभी जानते है। देश में घृणा,अशांति,आतंक,अफ़वाह और अराजकता फैलाने वाले अधिकांश असामाजिक तत्व प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से RSS और भाजपा से जुड़े होते है। देश की अधिकांश संवैधानिक संस्थाओं को अपने कब्ज़े में कर चुकी भाजपा ऐसे तत्वों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाती है। देश के हालात ठीक नहीं है।'


आपको बता दें, पिछले दिनों उदयपुर में एक निर्दोष टेलर कन्हैयालाल को मौत के घाट उतार दिया गया था। वजह केवल इतनी थी कि उसने बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन कर दिया था। हालांकि पुलिस ने घटना के महज कुछ ही देर बाद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, इसके बाद से बीजेपी को लगातार निशाना बनाया जाने लगा है। दरअसल, गिरफ्तार हुए दोनों अपराधियों के कई फोटोज वायरल हुए है, जिसमें वे बीजेपी के साथ दिख रहे हैं। अब तेजस्वी यादव ने भी इस घटना में बीजेपी की संलिप्तता बताई है। 



टैग्स