ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

cm nitish kumar : 'चाय-पानी का खर्चा 114 करोड़ ...,' CM नीतीश की यात्रा को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा खुलासा, कहा - 𝐏𝐑 कंपनी और प्रचार में खर्च करेंगे इतने करोड़

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार जल्द ही महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर नेता विपक्ष लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही इस यात्रा के खर्चा को लेकर

cm nitish kumar :  'चाय-पानी का खर्चा 114 करोड़ ...,' CM नीतीश की यात्रा को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा खुलासा, कहा -  𝐏𝐑 कंपनी और प्रचार में खर्च करेंगे इतने करोड़
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार जल्द ही महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर नेता विपक्ष लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही इस यात्रा के खर्चा को लेकर भी हर दिन कोई न कोई खुलासा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब तेजस्वी ने यह कहा है कि सीएम नीतीश कुमार सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए की बर्बादी कर अपनी छवि सुधारने में लगे हुए हैं। 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि  जब हम नीतीश कुमार से 10 लाख नौकरियां देने का सवाल करते थे तो वे कहते थे कि पैसा कहाँ से लाएगा? अब तेजस्वी ने नीतीश की संवाद यात्रा में खर्च हो रहे 225 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं यह कहां से आया है। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार यात्रा तथा महिलाओं के नाम पर सोशल मीडिया इत्यादि पर प्रचार-प्रसार के लिए 𝟏𝟎𝟒 करोड़ तथा चाय-पानी और अल्पाहार के लिए 𝟏𝟏𝟒 करोड़ ₹ सरकार के खजाने से अलट-पलट वाली छवि को सुधारने में खर्च करेंगे। इसके अलावा 𝟏𝟓𝟎 करोड़ एक 𝐏𝐑 कंपनी को भी दिया जाएगा।'


इसके तेजस्वी ने कहा कि 'हमारे 𝟏𝟎 लाख सरकारी नौकरियों के प्रण पर हमसे ये पूछने वाले शख़्स ने कि पैसा कहाँ से लाएगा? नौकरियों के लिए पैसा क्या बाप के घर से लाएगा? वही शख़्स गरीब राज्य के खजाने का 𝟐𝟐𝟓,𝟕𝟖𝟎𝟎𝟎𝟎𝟎 से अधिक अब अपनी बिगड़ी छवि सुधारने के प्रयास, प्रलोभन देने, सोशल मीडिया और चाय-पानी पर खर्च कर रहे है।' 


आपको बता दें कि,नीतीश कैबिनेट ने महिला संवाद यात्रा के लिए 225 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। नीतीश की यह यात्रा इसी महीने शुरू होगी और राज्य के सभी जिलों में वे महिलाओं संग संवाद करेंगे।