ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

तेजस्वी ने अनुराग ठाकुर पर बोला हमला, कहा- केंद्रीय मंत्री उगल रहे जहर तो देश का क्या होगा

PATNA: तेजस्वी यादव ने भड़काऊ बयान देने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला बोला हैं. तेजस्वी ने कहा कि जब देश में शासन करने वाली पार्टी के केंद्रीय मंत्री ही दंगा और जहर उगलने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव ने भड़काऊ बयान देने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला बोला हैं. तेजस्वी ने कहा कि जब देश में शासन करने वाली पार्टी के केंद्रीय मंत्री ही दंगा और जहर उगलने वाले बयान देने लगे तो उस देश का क्या होगा. 

तेजस्वी ने ट्वीट कर बोला हमला

इसको लेकर तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘’अगर किसी देश का केंद्रीय मंत्री और सत्ताधारी दल का नेता दंगाईयों के स्तर पर गिरकर बात करें और जहर उगले तो उस देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न होगी और वहां पर दंगाई आदर्श बन जाएंगे और अराजकता शासन करेगी.''

अनुराग के सभा में लगे थे गोली मारे के नारे

कुछ दिन पहले ही केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनावी सभा में लोगों को संबोधित करते हुए नारे लगवाए थे कि देश के गद्दारों को गोली मारो ... गाली दिया गया था. इसकी शिकायत आप ने चुनाव आयोग से की है. विवाद बढ़ने के बाद अनुराग को प्रचार से बाहर कर दिया गया. 

ट्रेंड कर रहे अनुराग ठाकुर

दिल्ली में युवक द्वारा गोली चलाने की घटना के बाद  आज अनुराग ठाकुर ट्विटर पर आज ट्रेंड कर रहे हैं. लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं कि जब देश के नेता ही प्रदर्शनकारियों को गोली मारने की बात कर रहे हैं. इसलिए ही युवक ने प्रदर्शनकारी को गोली मारी है.  

टैग्स