ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी-तेज के बीच सबकुछ ठीक, इतना कहने के बाद पटना के लिए निकल गए लालू

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज शाम पटना पहुंचने वाले हैं. लालू यादव अपनी बेटी मीसा भारती के आवाज से पटना के लिए निकल चुके हैं. लालू दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और व

तेजस्वी-तेज के बीच सबकुछ ठीक, इतना कहने के बाद पटना के लिए निकल गए लालू
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज शाम पटना पहुंचने वाले हैं. लालू यादव अपनी बेटी मीसा भारती के आवाज से पटना के लिए निकल चुके हैं. लालू दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से लालू को एयर इंडिया की फ्लाइट से पटना पहुंचना है.


पटना के लिए रवाना होने से पहले लालू यादव ने राजनीतिक सवालों के साथ-साथ परिवार के अंदर चल रहे झगड़े पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के बीच चल रहे विवाद को लेकर जब लालू यादव से सवाल किया गया तो आरजेडी सुप्रीमो ने दो टूक शब्दों में कहा कि दोनों उनके बेटे हैं और दोनों के बीच सब कुछ ठीक है. लालू यादव ने विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की जीत का भरोसा जताया है.


यह पूछे जाने पर कि क्या वह चुनाव प्रचार करेंगे. लालू ने कहा कि वह चुनाव प्रचार करेंगे विरोधियों की तरफ से उनके चुनाव प्रचार पर सवाल खड़े किए जाने को भी लालू ने खारिज कर दिया. लालू यादव से जब यह पूछा गया कि आप को जमानत जिस आधार पर दिया गया, क्या आप चुनाव प्रचार कर सकते हैं. लालू ने कहा कि जो लोग भी मेरे राजनीतिक गतिविधि पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें जानकारी नहीं है. कोर्ट ने मुझे आधी सजा काट लेने के आधार पर जमानत दी है.