ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

तेजस्वी समेत उनके 20 नेताओं पर केस, हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज

PATNA : तेजस्वी यादव समेत उनके पार्टी के 20 अन्य नेताओं पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. 23 मार्च को विधानसभा घेराव के दौरान तेजस्वी यादव आरजेडी के मार्च में शामिल हुए

तेजस्वी समेत उनके 20 नेताओं पर केस, हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज
Anamika
2 मिनट

PATNA : तेजस्वी यादव समेत उनके पार्टी के 20 अन्य नेताओं पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. 23 मार्च को विधानसभा घेराव के दौरान तेजस्वी यादव आरजेडी के मार्च में शामिल हुए थे. डाकबंगला चौराहे पर इस दौरान जमकर बवाल हुआ था और इसी मामले में तेजस्वी समेत उनकी पार्टी के 20 नेताओं को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

पटना के कोतवाली थाने में दानापुर की कार्यपालक दंडाधिकारी प्रतिमा कुमारी गुप्ता की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है. कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 307, 147, 149, 341, 342, 323, 188, 333, 337, 338, 427, 353, 504 के साथ-साथ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 51 और 57 के तहत केस दर्ज किया गया है.

तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, जगदानंद , श्याम रजक, निराला यादव, अब्दुल बारी सिद्दकी, निर्भय अंबेडकर, आजाद गांधी, महताब आलम, प्रेम गुप्ता, भाई अरुण, रीतलाल यादव, राजेंद्र यादव, रमई राम, शक्ति यादव, कारी सुहैब, कांति सिंह, अर्चना यादव, रितु जायसवाल, चेतन आनंद और डॉ. गौतम कृष्ण पर मामला दर्ज किया गया है.