ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

हिना शहाब की तबीयत बिगड़ी तो देर रात अस्पताल पहुंचे तेजस्वी, ओसामा से की मुलाकात

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के अंदर खाने से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है। पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के निधन के बाद पहली बार उनके परिवार वालों से नेता प्रतिपक्ष ते

हिना शहाब की तबीयत बिगड़ी तो देर रात अस्पताल पहुंचे तेजस्वी, ओसामा से की मुलाकात
Editor
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के अंदर खाने से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है। पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के निधन के बाद पहली बार उनके परिवार वालों से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई है। दरअसल दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की तबीयत खराब है। पटना के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल देर रात हिना शहाब का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। 


पटना के जिस बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में हिना शहाब का इलाज चल रहा है वहां तेजस्वी के साथ अन्य विधायक भी पहुंचे थे। तेजस्वी ने वहां पहुंचकर शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात की। उनकी मां हिना शहाब की तबीयत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान काफी देर तक तेजस्वी और ओसामा एक साथ बैठे रहे। आपको बता दें कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद लगातार उनके समर्थकों में इस बात को लेकर नाराजगी रही है कि लालू परिवार ने शहाबुद्दीन के परिवार की सुध नहीं ली। 



फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक ओसामा इस दौरान काफी देर तक के तेजस्वी से व्यक्तिगत बातचीत करते रहे। आरजेडी के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी और अख्तरुल शाहीन भी वहां मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने अस्पताल के डॉक्टरों से भी हिना शहाब की तबीयत के बारे में जानकारी ली। दरअसल तेजस्वी यादव को विधानमंडल दल की बैठक के दौरान इस बात की जानकारी मिली थी कि शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की तबीयत खराब है और उनका इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद तेजस्वी बैठक से निकले और सीधे अस्पताल गए।

टैग्स