ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

बिहार में आंकड़ों का घोटाला : तेजस्वी ने पूछा.. यहां मुख्यमंत्री से मंत्री और विभाग के आंकड़े अलग कैसे हैं?

PATNA : बिहार में कोरोना टेस्टिंग से लेकर कोरोना वैक्सीनेशन तक के आंकड़ों में गड़बड़ झाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी ने

बिहार में आंकड़ों का घोटाला : तेजस्वी ने पूछा.. यहां मुख्यमंत्री से मंत्री और विभाग के आंकड़े अलग कैसे हैं?
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना टेस्टिंग से लेकर कोरोना वैक्सीनेशन तक के आंकड़ों में गड़बड़ झाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि बिहार में कोरोना जांच, दवा खरीद, एंबुलेंस, टीकाकरण और मौत के आंकड़ों में भारी फर्जीवाड़ा किया गया है. तेजस्वी ने पूछा है कि कोरोना की महामारी के दौर में मुख्यमंत्री का आंकड़ा अलग, स्वास्थ्य मंत्री का अलग और स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा अलग कैसे हो सकता है. 

बिहार में आंकड़ों का घोटाला : तेजस्वी ने पूछा.. यहां मुख्यमंत्री से मंत्री और विभाग के आंकड़े अलग कैसे हैं?

दरअसल तेजस्वी यादव ने मीडिया के उस रिपोर्ट को हवाला बनाते हुए नीतीश सरकार पर हमला बोला है जिसके मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बिहार के अंदर 1 दिन में छह लाख से ज्यादा टीकाकरण का दावा किया था. जबकि, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ये आंकड़ा एक लाख से थोड़ा ज्यादा बताया गया. स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के बयानों में विरोधाभास को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर तंज कसा है. 


आपको बता दें कि सरकार की तरफ से 24 घंटे के भीतर पेश किए गए दो अलग-अलग आंकड़ों पर विपक्ष भड़क गया है. विपक्ष ने सरकार पर कोरोना काल में लोगों को गुमराह करने और उनके साथ धोखे का आरोप लगाया है. विपक्ष का कहना है कि 'जब सरकार के पास कोविड पॉजिटिव लोगों के सारे आंकड़े मौजूद थे, फिर मौत के आंकड़े इतने गलत कैसे हो गए.' मौत के आंकड़ों के अलावा जांच की संख्या में हो रहे फर्जीवाड़े, एम्बुलेंस घोटला, दवा खरीद में फर्जीवाड़े को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है और सच सामने लाने की मांग कर रहा है.

टैग्स

संबंधित खबरें