ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

तेजस्वी ने नीतीश को दी सलाह.. राज्य सरकार अपने खर्च पर कराए जातीय जनगणना, बोले.. विधायकों की पिटाई मामले में आईवॉश नहीं चलेगा

PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र की शुरुआत के पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुंच गए हैं. दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना के मसले पर नीतीश सरक

तेजस्वी ने नीतीश को दी सलाह.. राज्य सरकार अपने खर्च पर कराए जातीय जनगणना, बोले.. विधायकों की पिटाई मामले में आईवॉश नहीं चलेगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र की शुरुआत के पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुंच गए हैं. दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना के मसले पर नीतीश सरकार के ऊपर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार जातीय जनगणना कराने को तैयार नहीं है. तो राज्य सरकार को इसे अपने खर्च पर कराना चाहिए कि ने कहा कि नीतीश कुमार जातीय जनगणना की मांग कर दिखावा ना करें. वह सरकार के अंग हैं और बीजेपी के साथ मिलकर अगर सरकार चला रहे हैं तो उन्हें जातीय जनगणना सुनिश्चित करानी चाहिए. 


इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा के अंदर विधायकों की पिटाई के मसले पर की गई कार्रवाई को आईवॉश करार दिया है. तेजस्वी ने कहा है कि 2 कॉन्स्टेबल पर कार्यवाही कर आईवॉश से काम नहीं चलने वाला. तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि सफेद दाढ़ी और बाल वाले सत्ता पक्ष के एमएलसी विपक्षी विधायकों की पिटाई के लिए पूरी प्लानिंग करते रहे. उस दिन बिहार विधानसभा में जो कुछ हुआ वह वास्तव वीडियो फुटेज में मौजूद है.




तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नालंदा मॉडल के अधिकारियों का इस्तेमाल कर विपक्षी विधायकों को पिटवाया गया. सैकड़ों की संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद थे. बड़े अधिकारियों की विधायकों की पिटाई में भूमिका थी. जबकि बलि का बकरा तलाशते हुए दो कांस्टेबल के ऊपर कार्रवाई कर दी गई. यह सब नहीं चलने वाला है.


गौरतलब हो कि कल से शुरू हो रहे बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र को लेकर राबड़ी आवास पर आज महागठबंधन के नेताओं की अहम बैठक होने वाली है. इसी बैठक में हिस्सा लेने तेजस्वी दिल्ली से पटना पहुंचे हैं. पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता से जुड़े हुए मुद्दे की जानकारी नहीं होती है.

टैग्स