ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

संजय जायसवाल के आरक्षण ज्ञान पर तेजस्वी का तंज, बोले... आपको रिजर्वेशन और मेरिट का खेल समझ में ना आएगा

PATNA : बिहार में बीपीएससी के तरफ से हालिया नतीजे जारी होने के बाद शुरू हुई सियासत अब कदम दर कदम आगे बढ़ती जा रही है। बीपीएससी के रिजल्ट में कटऑफ को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार

संजय जायसवाल के आरक्षण ज्ञान पर तेजस्वी का तंज, बोले... आपको रिजर्वेशन और मेरिट का खेल समझ में ना आएगा
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में बीपीएससी के तरफ से हालिया नतीजे जारी होने के बाद शुरू हुई सियासत अब कदम दर कदम आगे बढ़ती जा रही है। बीपीएससी के रिजल्ट में कटऑफ को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार के ऊपर सवाल खड़े किए थे। जवाब बीजेपी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने दिया। संजय जायसवाल ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव नहीं चाहते कि बिहार में प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी जगह मिले। अब संजय जयसवाल के इस जवाब के बाद तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को कहा है कि उन्हें आरक्षण के बारे में ठीक तरीके से जानकारी नहीं है। बिहार में आरक्षण और मेरिट को लेकर जो खेल चल रहा है उसे समझने की जरूरत है।

तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की आरक्षण के प्रावधानों और उसकी अवधारणा की बे सिरपैर की समझ पर हँसी आती है। बात यहाँ मेधावी आरक्षित वर्गों के छात्रों को जानबूझकर आरक्षित कोटे में ही सीमित कर देने की संघी साज़िश की बात हो रही थी तो मंदबुद्धि महोदय को लगा कि आरक्षित वर्गों के छात्रों के अच्छे अंक आने से किसी को तकलीफ है। 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि भाजपाई प्रदेश अध्यक्ष को तो यह भी ज्ञात नहीं BPSC की विगत 2-3 प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षित वर्गों के छात्र ही टॉप कर रहे हैं। संजय जायसवाल ने स्वयं ही सिद्ध कर दिया कि उन्हें आरक्षण लागू करने की  “क..ख..ग” भर भी समझ नहीं. उन्हें तो यह भी पता नहीं कि नियम यह है कि जनरल कोटा के सभी 50% सीट सभी छात्रों के अंकों के आधार पर भरने होते हैं। अगर किसी SC, ST या OBC वर्गों के छात्र के अंक पहले 50% सीटों के लिए मेरिट लिस्ट में आते हों तो मोबिलिटी के आधार पर आरक्षित वर्ग का छात्र या छात्रा सामान्य वर्ग की 50% सीटों में स्थान पाएगा, ना कि अपने SC, ST या OBC वर्ग के लिए आरक्षित सीटों में। आरक्षण का यही नियम है और इसी के अनुसार मेरिट लिस्ट बनना चाहिए पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को या तो इसकी जानकारी नहीं, या फिर संघी बुद्धि जानबूझकर इन्हें कुतर्कों का सहारा लेकर बिहार में आरक्षित वर्गों के साथ भाजपाई नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे अन्याय को छुपाने के लिए बाध्य कर रहा है। इसलिए आरक्षण विरोधी अज्ञानी संघियों से अपील है कि अपने मस्तिष्क पर ज्यादा ज़ोर ना दें और स्वस्थ रहें तथा अपने बेढब ज्ञान और आरक्षण की अधकचरा समझ से आरक्षण पर कुठाराघात करने की जुर्रत ना करें, नहीं तो वंचित उपेक्षित वर्ग बिहार में तीसरी नंबर की पार्टी के कंधे पर टिकी उनकी बची खुची उधार की राजनीति को भी ठिकाने लगा देंगे।


टैग्स