ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

तेजस्वी और मीसा के खिलाफ केस की जांच शुरू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर भी हैं पैसे लेने का आरोप

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनकी बड़ी बहन आरजेडी सांसद मीसा भारती के खिलाफ कोतवाली पुलिस की जांच शुरू हो गई है। पटना के कोतवाली थाने में दर्ज कराए गए केस में तहकीकात श

तेजस्वी और मीसा के खिलाफ केस की जांच शुरू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर भी हैं पैसे लेने का आरोप
Editor
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनकी बड़ी बहन आरजेडी सांसद मीसा भारती के खिलाफ कोतवाली पुलिस की जांच शुरू हो गई है। पटना के कोतवाली थाने में दर्ज कराए गए केस में तहकीकात शुरू कर दी गयी है। पैसे लेकर टिकट नहीं देने के मामले में तेजस्वी, मीसा भारती के साथ-साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रवक्ता राजेश राठौड़ और स्व सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश के ऊपर केस दर्ज किया गया है। इस कड़ी में कोतवाली पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराने वाले वकील संजीव सिंह को नोटिस भेजा गया है।


दरअसल कोर्ट के आदेश पर 22 सितंबर को तेजस्वी समेत अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज हुआ था। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच की कड़ी में वकील को नोटिस देकर कोतवाली बुलाया गया है। उनके आने के बाद पुलिस उनसे यह जानकारी लेगी कि उन्होंने 5 करोड़ रुपए कब और कहां दिए थे। पैसा नकद दिया था या फिर ऑनलाइन। पैसा देने का प्रमाण क्या है। रकम देने के वक्त कौन-कौन लोग मौजूद थे। वकील को पैसा देने से जुड़े सबूत देने होंगे।


कोतवाली थाना प्रभारी के मुताबिक मुकदमा करने वाले के वकील संजीव को नोटिस भेजा गया है। अगर वे इस नोटिस पर नहीं आएंगे तो फिर उन्हें दोबारा नोटिस भेजा जाएगा। उनके आने के बाद हकीकत का पता चलेगा कि सही मायने में मामला क्या है। आपको बता दें कि शिकायतकर्ता वही शख्स हैं जिन्होंने खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताते हुए पटना में कई दफे पोस्टर लगवाए थे।