ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

तेजस्वी को मांझी ने दिया जवाब, बेटे को MLC बनाने के लिए आवेदन नहीं दिया था, 50 फोन कॉल कर महागठबंधन में बुलाया गया

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अब सीधा पलटवार किया है. अपने बेटे को एमएलसी बनाए जाने को लेकर तेजस्वी ने जो बयान दिया था उसके बाद मांझी भ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अब सीधा पलटवार किया है. अपने बेटे को एमएलसी बनाए जाने को लेकर तेजस्वी ने जो बयान दिया था उसके बाद मांझी भड़क गए हैं. मांझी ने कहा है कि उन्होंने अपने बेटे को एमएलसी बनाने के लिए आरजेडी के पास कोई आवेदन नहीं दिया था. मांझी ने कहा है कि महागठबंधन में उनको शामिल कराने के लिए 50 दफे फोन किया गया था.


तेजस्वी पर गरमाए जीतन राम मांझी ने बात यहीं खत्म नहीं की है. उन्होंने कहा कि  हम महागठबंधन में कोई एप्लीकेशन लेकर शामिल होने नहीं गए थे, बल्कि बार-बार हमें ही आने का न्योता मिला, लालू प्रसाद यादव बड़े नेता हैं और उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी है,

जीतन राम मांझी ने कहा है कि महागठबंधन में उनकी पार्टी का भविष्य क्या होगा इसको लेकर वह सही समय आने पर फैसला करेंगे, फिलहाल उनका पूरा ध्यान 10 मई को पटना के गांधी मैदान में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन पर है, जीतन राम मांझी ने यह स्पष्ट कहा है कि वह आगे जो भी फैसला लेंगे अपनी पार्टी के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही लेंगे.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज प्रेस वार्ता में  कहा था कि जीतन राम मांझी भूल चुके हैं कि उनके बेटे को कैसे एमएलसी बनाया गया था.  तेजस्वी यादव ने कहा  कि हमने लोकसभा चुनाव में 3 सीटें जीतन राम मांझी के पार्टी को दी थी और विधानसभा उपचुनाव में भी एक सीट उनके उम्मीदवार के लिए छोड़ी थी, लेकिन अब भी लोग कोऑर्डिनेशन कमिटी कर रहे हैं. 

टैग्स