ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

तेजस्वी की शादी पर BJP का सबसे बड़ा तंज, मंत्री सम्राट चौधरी बोले.. जाति बंधन तोड़ने वाले जातीय जनगणना की चिंता छोड़ें

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जाति और धर्म बंधन तोड़ते हुए शादी की तो एनडीए की तरफ से बधाई देने में भले ही दिलचस्पी नहीं दिखाई गई हो लेकिन अब बीजेपी ने तेजस्वी की शाद

तेजस्वी की शादी पर BJP का सबसे बड़ा तंज, मंत्री सम्राट चौधरी बोले.. जाति बंधन तोड़ने वाले जातीय जनगणना की चिंता छोड़ें
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जाति और धर्म बंधन तोड़ते हुए शादी की तो एनडीए की तरफ से बधाई देने में भले ही दिलचस्पी नहीं दिखाई गई हो लेकिन अब बीजेपी ने तेजस्वी की शादी को लेकर बड़ा तंज कस दिया है. बीजेपी कोटे से नीतीश कैबिनेट में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी की शादी और जातीय जनगणना को एक साथ जोड़ते हुए बड़ा हमला बोला है. कभी लालू प्रसाद यादव के साथ राजनीति करने वाले सम्राट चौधरी अब बीजेपी में है और उन्होंने जातीय जनगणना के सवाल को लेकर तेजस्वी पर तंज कसा है.


मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जातीय जनगणना के मसले पर जेडीयू और बीजेपी मिल बैठकर सब कुछ तय कर लेंगे. इसके लिए राष्ट्रीय जनता दल को चिंता करने की जरूरत नहीं है. सम्राट चौधरी ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने जाति बंधन तोड़ते हुए शादी की है. अब उन्हें इसकी फिक्र करने की जरूरत नहीं कि जातीय जनगणना बिहार में होगी या नहीं. 


इतना ही नहीं मंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश सिंह यादव ने जिस तरह जाति बंधन तोड़ कर शादी की उसी रास्ते पर तेजस्वी यादव भी हैं अब बिहार और यूपी दोनों राज्यों के युवराज को जाति जनगणना पर फिक्र करने की जरूरत नहीं है.


सम्राट चौधरी ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर हैं. उन्होंने इस मसले पर सर्वदलीय बैठक के बुलाने का भरोसा भी दिया है. ऐसे में अब राष्ट्रीय जनता दल को बेफिक्र हो जाना चाहिए. क्योंकि उन्होंने जाति बंधन से ऊपर उठकर काम किया है. अब सम्राट चौधरी के इस बयान के बाद जातीय जनगणना और तेजस्वी राजश्री  की शादी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होगी.

टैग्स